|

महिलाओं को सशक्त बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम : प्रधानमंत्री मोदी

Himgiri Samachar:

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाएगा। केंद्री मंत्री जी. किशन रेड्डी के एक लेख के बारे में ‘‘ एक्स’’ पर चर्चा करते हुए कहा प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा उन्होंने अपने आलेख में बताया है कि हाल में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम किस तरह महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक है और महिलाओं के लिए आह्वान है कि वह देश का नेतृत्व करें और उसे एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाएं।

 

 

उल्लेखनीय है कि रेड्डी ने बीते दिनों एक लेख लिखकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम की तारीफ की थी। उन्होंने अपने लेख में लिखा था कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महज़ एक विधान का टुकड़ा नहीं है, बल्कि सशक्तिकरण का प्रतीक है, एक जोरदार आह्वान है, जो नारी शक्ति के उत्थान और हमारे शानदार राष्ट्र को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाने की उनकी तत्परता का संदेश देता है।

 

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment