ट्रक चालक पर 8.82 लाख के सेब हड़पने का आरोप, केस दर्ज Himgiri Samacharr Posted at: Sep 21, 2025 शिमला, 21 सितम्बर। जिला शिमला के रोहड़ू में सेब की लाखों की खेप ग़ायब होने का मामला सामने आया है। एक ट्रक चालक पर सेब की खेप हड़पने का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामले के अनुसार देव राज निवासी करसा, तहसील रोहड़ू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अगस्त को उन्होंने 353 सेब के कार्टन ट्रक नंबर एचआर 55ए 3705 में लादे थे। यह खेप अरशद पुत्र शाहबुद्दीन, जो ट्रक का चालक और मालिक है, को नई शक्ति फ्रूट कंपनी, शॉप नंबर 41–42, शिव शक्ति बालाजी फ्रूट मार्केट, लालपुर, रायपुर (छत्तीसगढ़) पहुंचाने के लिए सौंपी गई थी।शिकायत में कहा गया कि अरशद ने अब तक सेब की खेप कंपनी तक नहीं पहुंचाई। बल्कि उसने इस खेप को अपने स्तर पर हड़प लिया है। इन 353 सेब के कार्टनों की कुल कीमत लगभग 8 लाख 82 हजार 500 रुपये आंकी गई है।शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने रोहड़ू थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(3) के तहत दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक मामले में जांच जारी है। इससे पहले भी शिमला के सेब बाहुल्य इलाकों से सेब की मंडियों में आपूर्ति के दौरान इसी तरह के सेब ठगी के मामले सामने आ चुके हैं। RELATED NEWS भारत ने मोहसिन नक़वी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से किया इनकार Himgiri Samacharr 9/28/2025 9:04:30 PM आगे देखे.. एशिया कप के फाइनल में पहली बार भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला आज Himgiri Samacharr 9/27/2025 11:49:39 PM आगे देखे.. भारत का आतंकवाद के दोहरे मानदंड पर प्रहार Himgiri Samacharr 9/25/2025 10:27:13 PM आगे देखे.. एशिया कप 2025: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराया, फाइनल का कटाया टिकट Himgiri Samacharr 9/25/2025 10:25:13 PM आगे देखे.. एशिया कप 2025: पाकिस्तान ने ‘करो या मरो’ मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, फाइनल की उम्मीदें बरकरार Himgiri Samacharr 9/24/2025 8:23:24 AM आगे देखे.. नवाचार को बढ़ावा देने को 2,277 करोड़ के परिव्यय के साथ डीएसआईआर योजना को मंजूरी Himgiri Samacharr 9/24/2025 8:18:46 AM आगे देखे.. देहरा में पलटा श्रद्धालुओं का ट्रक, दो की मौत, 20 से अधिक घायल Himgiri Samacharr 9/23/2025 7:24:20 AM आगे देखे.. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोहः अभिनेता मोहनलाल दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित Himgiri Samacharr 9/23/2025 7:12:02 AM आगे देखे.. 'जॉली एलएलबी 3' रिव्यू: कोर्ट की दीवारों के बीच छिपी है संवेदनाओं की गूंज Himgiri Samacharr 9/19/2025 12:34:20 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address