|

हिमाचल में सीजन की सबसे सर्द रात, माइनस में लाहौल-स्पीति का पारा

Himgiri Samachar:

शिमला, 22 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश में ठंड के तेवर कड़े हो गए हैं। राज्य के जनजातीय क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। खासकर पहाड़ी व उच्च पर्वतीय इलाकों में रातें ठंडी होती जा रही हैं। जनजातीय इलाकों में पारा जमाव बिंदू के नीचे चला गया है और प्राकृतिक जलस्त्रोतों व नदी-नालों और झरनों का पानी बर्फ में तबदील होना शुरू हो गया है। लाहौल-स्पीति के ताबो में सोमवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही।

 

मौसम विभाग ने आगामी 28 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी की संभावना से इंकार किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान तो सामान्य बना रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की रिपोर्ट के मुताबिक लाहौल-स्पीति जिला का ताबोे सबसे ठंडा स्थल रहा, जहां न्यूनतम तापमान -1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री, केलांग में 3.1 डिग्री, समधो में 5.5 डिग्री, किन्नौर के कल्पा में 4.6 डिग्री व रिकांगपिओ में 8 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

अन्य शहरों की बात करें तो शिमला में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री, सुंदरनगर में 11.4 डिग्री, भुंतर में 9.5 डिग्री, धर्मशाला में 14.9 डिग्री, उना में 15 डिग्री, नाहन में 17.5 डिग्री, पालमपुर में 12 डिग्री, सोलन में 9.6 डिग्री, मनाली में 8.3 डिग्री, कांगड़ा में 14.2 डिग्री, मंडी में 13.3 डिग्री, बिलासपुर में 15.1 डिग्री, हमीरपुर में 15.6 डिग्री, चंबा में 14.5 डिग्री, डल्हौजी में 13 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 13.8 डिग्री, कुफरी में 10.6 डिग्री, कुकुमसेरी में 1.5 डिग्री, नारकंडा में 9 डिग्री, भरमौर में 11.1 डिग्री, सियोबाग में 8.5 डिग्री, धौलाकूआं में 16.7 डिग्री, बरठीं में 13.5 डिग्री, कसौली में 14.3 डिग्री, पांवटा साहिब में 20 डिग्री, सराहन में 9 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 16 डिग्री, मशोबरा में 11 डिग्री, नेरी में 17.5 डिग्री, सैंज में 11 डिग्री और बजुआरा में 10 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के औसतन न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री का उछाल आया है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। राज्य में अक्टूबर महीना शूष्क चल रहा है। बादलों के न बरसने से सूखे की स्थिति खड़ी हो गई है और सब्जियों व फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। इस महीने मानसून की विदाई के बाद बारिश सामान्य से 97 फीसदी कम हुई है। बारिश-बर्फबारी न होने से शूष्क ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। आगामी 28 अक्टूबर तक प्रदेश भर में मौसम के साफ बने रहने की संभावना है।

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment