|

मुख्यमंत्री सुक्खू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

Himgiri Samachar:

शिमला, 20 जून। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मु के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की कि वे देश के सर्वोच्च पद पर रहकर राष्ट्र की सेवा यूं ही करती रहें।

 

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि महामहिम राष्ट्रपति देश की जनजातीय और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हैं और उनका जीवन संघर्ष तथा सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण है।

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment