शिमला में हरियाणा रोडवेज की बस में यात्री से चिट्टा बरामद, गिरफ्तार Himgiri Samacharr Posted at: Jun 09, 2026 शिमला, 09 जून। शिमला जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की बस में सवार एक युवक को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 7 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 जून को स्पेशल सेल शिमला की टीम राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर तारादेवी बाईफरकेशन के समीप नाका और चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान हिसार-चंडीगढ़-शिमला रूट पर चल रही हरियाणा रोडवेज की एक बस को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान एक व्यक्ति पर पुलिस को संदेह हुआ। जांच करने पर उसके पास से लगभग 7 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिमला के ठियोग निवासी 31 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में पुलिस थाना बालूगंज में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे किसे पहुंचाया जाना था।गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 10 जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और नशा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने मंगलवार को कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। RELATED NEWS हिमाचल में मानसून से पहले ही फ्लैश फ्लड का खतरा, शिमला-सिरमौर में अलर्ट Himgiri Samacharr 6/12/2026 8:17:14 AM आगे देखे.. हिमाचल के 74 पीएम श्री स्कूलों में बनेंगे ओपन जिम Himgiri Samacharr 6/12/2026 8:15:13 AM आगे देखे.. हिमाचल में कई जगह आंधी और भारी वर्षा, गर्मी से राहत, 16 जून तक बारिश का अलर्ट Himgiri Samacharr 6/12/2026 4:23:41 AM आगे देखे.. धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार को एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय मुकाबला Himgiri Samacharr 6/12/2026 4:15:43 AM आगे देखे.. ओमान तट के निकट जहाज पर हमले में हमीरपुर के युवा नाविक आदित्य शर्मा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर Himgiri Samacharr 6/11/2026 7:35:39 AM आगे देखे.. हिमाचल में वाहनों का परमिट शुल्क बढ़ाने की तैयारी, 30 दिन में मांगे सुझाव Himgiri Samacharr 6/11/2026 1:17:05 AM आगे देखे.. हिमाचल प्रदेश में लू से मिलेगी राहत, अगले छह दिन आंधी-बारिश का अलर्ट Himgiri Samacharr 6/10/2026 1:22:53 AM आगे देखे.. कांग्रेस में अनुशासनहीनता पर सख्ती, पूर्व विधायक व कैबिनट मंत्री का बेटा नीरज भारती 6 साल के लिए पार्टी से बर्खास्त Himgiri Samacharr 6/9/2026 8:14:37 AM आगे देखे.. हिमाचल में गर्मी का कोहराम, पारा 42 डिग्री पार, 11 जून से आंधी-वर्षा की चेतावनी Himgiri Samacharr 6/9/2026 8:09:55 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address