|

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में विशेष प्रस्ताव पारित किया

Himgiri Samachar:

नई दिल्ली, 10 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार निर्वाचित कार्यकालों के आधार पर देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को उनके सम्मान में एक विशेष प्रस्ताव पारित किया। मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया और उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन देकर सम्मानित किया।

बैठक के दौरान मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें खड़े होकर बधाई दी। कैबिनेट सदस्यों ने कहा कि यह उपलब्धि देश की जनता के निरंतर विश्वास और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती का प्रतीक है। मंत्रिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आने वाले वर्षों में विकास, नवाचार और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा।

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment