|

धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने की निुयक्तियां

Himgiri Samachar:

शिमला, 02 मई। धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत भाजपा ने चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी, संयोजक, और सह संयोजक नियुक्त किए है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा राजीव बिंदल ने गुरूवार को सूची जारी करते हुए विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष पवन काजल को चुनाव प्रभारी तैनात किया है जबकि पार्टी के पूर्व विधायक जियालाल को सह प्रभारी, प्रदेश सचिव विशाल चौहान को चुनाव संयोजक और संजीव ठाकुर, अभिमन्यू भटट, प्रदीप शर्मा, अशोेक वशिष्ट को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

 

 

 

बता दें कि धर्मशाला से कांग्रेस के विधायक रहे सुधीर शर्मा को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद यहां विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं। भाजपा ने उपचुनाव में सुधीर शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं कर पाई है। धर्मशाला में पहली जून को मतदान होगा।

 

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment