|

कांग्रेस रंग, नसल, जाति और धर्म भेद करके फिर देश को बांटने के रास्ते पर : डाॅ0 राजीव बिंदल

Himgiri Samachar:

शिमला, 12 मई। शिमला लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के नामांकन से पहले रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेता विहीन, नीति विहीन, विचार विहीन होने के कारण लगातार नीचे की ओर जा रही है। उन्होने कहा कि 450 सांसदों वाली पार्टी आज 50 सांसदों पर पहुंच गई है और 4 जून को आने वाले चुनाव परिणामों में यह पार्टी 40 से नीचे पहुंच जाएगी।

 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि 28 राज्यों में सत्ता चलाने वाली कांग्रेस आज 2-3 राज्यों में सिमट गई है इसलिए कांग्रेस ने उन लोगों के साथ समझौते किए हैं जो राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है, इसलिए कांग्रेस का पतन निश्चित है।

 

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस रंग भेद, नसल भेद, जाति भेद, धर्म भेद करके एक बार फिर देश को विभाजन के कगार पर ले जा रही है। गांधी परिवार के गुरू सैम पित्रोदा ने भारत के देशवासियों का अपमान किया। कुछ को मंगोलियन कहा, कुछ को अरेबियन कहा, कुछ को हब्शियों के साथ मिलाया।

 

उन्होने कहा कि राहुल गांधी पूरे देश में अल्पसंख्यक आरक्षण देने की जोर-शोर से वकालत कर रहे हैं। यह कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र का प्रमुख हिस्सा है। इस प्रकार देश को विभाजन की ओर धकेलने का पाप कांग्रेस पार्टी कर रही है। देश ने मन बनाया है कि मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

 

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के बयान से सहमति जताते हुए डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि बेईमानों का हिमाचल की जनता साथ नहीं देगी। कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल की महिलाओं के साथ, युवाओं के साथ बेईमानी की। महिलाओं को 1500 रू0 महीना देने की गांरटी दी लेकिन दी फूटी कौड़ी भी नहीं। इसी तरह युवाओं को सालाना एक लाख सरकारी नौकरियां देने की गारंटी दी लेकिन एक भी युवक को रोजगार नहीं दिया। 20 लाख किसानों के साथ बेईमानी की है। 100 रू0 लीटर दूध और 2 रू0 किलो गोबर खरीदने की गारंटी दी थी, कुछ नहीं किया।

 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली फ्री देने की गारंटी दी थी। लेकिन दिया कुछ नहीँ। हजारों करोड़ रू0 का कर्ज लेकर भी हिमाचल के विकास को बंद कर दिया। इसलिए हिमाचल प्रदेश की जनता नरेन्द्र मोदी के साथ चलेगी।

 

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment