|

400 पार के आंकड़े की ओर बढ़ रहे पीएम मोदी, कांग्रेस खोजे नहीं मिलेगी : जयराम ठाकुर

Himgiri Samachar:

शिमला, 12 मई। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि अभी देश में चुनाव चल रहे हैं, पूरे वोट नहीं पड़े है, मतगणना हुई नहीं है लेकिन देशवासियों ने अभी से यह तय कर लिया है कि अबकी बार मोदी चार सौ पार कर केंद्र में दोबारा से भाजपा की सरकार बनाएंगे। अभी परिणाम आने में लंबा समय है लेकिन दुनिया के राष्ट्राध्यक्षों में आज होड़ मची है कि शपथ ग्रहण के बाद नरेन्द्र मोदी सबसे पहले उनके देश में आए।

 

जयराम ठाकुर रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

 

 

 

उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस समाप्त हो रही है आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी खोजे नहीं मिलेगी।

 

 

 

जयराम ने कहा कि यह देश की राजनीति में पहली बार हो रहा है कि पीएम मोदी के प्रति समय के साथ-साथ भरोसा बढ़ता जा रहा है। प्रो-इनकम्बेंसी की लहर चल रही है। हर बार के चुनाव में देश के लोग नरेन्द्र मोदी को और ज़्यादा स्नेह और समर्थन देते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा में समर्पित किया है।

 

 

 

 

 

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के नेताओं को आड़ें हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते है कि चलते संस्थान बंद करना भी हिम्मत का काम है। 10 हज़ार युवाओं को एक झटके में नौकरी से निकाल दिया। इसी चौड़ा मैदान में हज़ारों युवा महीनों तक बर्फ और बरसात में अनशन करते रहे। अपनी नौकरी के परिणाम जारी करने के लिए इस चौड़ा मैदान पर महीनों डेरा लगाया सरकार ने धरना देने पर ही रोक लगा दी।

 

 

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुःख की सरकार चल रही है। कांग्रेस की यह सरकार बहुमत खो चुकी और जनता की नज़र में भी गिर गई है। जिस तरह से कांग्रेस का विलोपन हो रहा है, आने वाले समय में कांग्रेस खोजे नहीं मिलेगी।

 

 

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने बिना कोई गारंटी दिए महिलाओं का किराया आधा किया, बिजली और पानी का बिल माफ़ लिया। हिमकेयर से पांच लाख का निःशुल्क इलाज दिया, सहारा योजना दी, दुःख इस बात का है यह गारंटी देने वाली सरकार ने यह सुविधाएं बंद कर दी है। कांग्रेस इसी तालाबंदी को विकास कह रही है। अब हिमाचल के लोगों की बारी हैं ऐसी सरकार और ऐसे लोगों की तालाबंदी करें। सड़कों का काम रुका पड़ा है। अस्पताल का काम रुका पड़ा है। स्कूल का काम रुका पड़ा है। हिमकेयर से इलाज रुक गया है। सहारा की पेंशन रुक गई है।

 

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment