|

डॉ रमेश शर्मा बने हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य

Himgiri Samachar:

शिमला, 16 जनवरी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाली हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया गया है। इसके अध्यक्ष सूचना प्रसारण मंत्री होंगे जबकि उपाध्यक्ष राज्य मंत्री होंगे। इसमें सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा नामित सदस्यों में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला से सेवानिवृत्त कॉलेज प्रिंसिपल व हिन्दुस्थान समाचार के संवाददाता डॉक्टर रमेश शर्मा को जगह मिली है।

 

गौर हो कि डॉक्टर रमेश शर्मा हमीरपुर के जाने-माने विद्वान है और हिंदी के जानकार हैं। उन्होंने कई सालों तक कॉलेज में हिंदी प्रवक्ता के तौर पर सेवाएं दी है तथा प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। डॉक्टर रमेश शर्मा पत्रकारिता से भी लंबे समय से जुड़े रहे हैं।

 

इसके अतिरिक्त डॉक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर पी प्रिया और डॉ रीता मोनी वैश्य इसके नामित सदस्य होंगे।

 

हिंदी सलाहकार समिति के गैर सरकारी सदस्यों में संस्कृति कार्य मंत्रालय द्वारा नामित डॉक्टर अजय निषाद व रवनीत सिंह लोकसभा सदस्य, कैलाश सोनी और डॉ सोनल मानसिंह राज्यसभा सदस्य होंगे।

 

वहीं संसदीय राजभाषा समिति द्वारा नामी सदस्य के तौर पर प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी और मनोज तिवारी होंगे।

 

राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय द्वारा नाम सदस्यों में डॉक्टर ओआरस मूर्ति, प्रमोद स्वामी और डॉक्टर रविंद्र कुमार शाहाबादी होंगे।

 

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment