दिल्ली-चंडीगढ़ से भी गर्म हुआ शिमला, रात का पारा 12 डिग्री पार, क्रिसमस पर नहीं होगी बर्फबारी Himgiri Samacharr Posted at: Dec 19, 2025 शिमला, 19 दिसंबर। जिस शिमला को देश के मैदानी इलाकों के लोग सर्दियों में कड़ाके की ठंड के लिए जानते हैं, वही शिमला इस बार दिसंबर में दिल्ली और चंडीगढ़ से भी ज्यादा गर्म रात दर्ज कर रहा है। राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो न केवल सामान्य से 6.1 डिग्री ज्यादा है बल्कि दिसंबर में पहली बार इस स्तर पर दर्ज किया गया तापमान भी है। बीते 24 घंटों में शिमला के न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री का तेज उछाल आया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, गुड़गांव में 10 डिग्री और चंडीगढ़ में 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह पर्यटन नगरी मनाली में भी ठंड ढीली पड़ी है, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा होकर 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हैरानी की बात यह है कि इस बार हिमाचल के कई मैदानी और मध्यवर्ती जिले शिमला से ज्यादा ठंडे रहे। सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री, भुंतर में 3.5, कल्पा में 3.4, सोलन में 3.2, पालमपुर में 5.5, मंडी में 6.2, कांगड़ा में 5.7, हमीरपुर में 4.9, ऊना में 7.0 और बिलासपुर में 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे साफ है कि ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और सोलन की रातें शिमला से ज्यादा ठंडी रहीं। नाहन में न्यूनतम तापमान 9.8, जुब्बड़हट्टी में 9.2, पांवटा साहिब में 9.0, सराहन में 5.0, कसाैली में 11.7 और कुफरी में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दूसरी ओर जनजातीय इलाकों में सर्दी का असर बरकरार है। लाहौल-स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 2.3 और कुकुमसेरी में माइनस 4.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिससे जल स्रोत जमने लगे हैं। मैदानी इलाकों में ठंड के साथ कोहरे ने भी परेशानी बढ़ाई है। बिलासपुर में घना कोहरा छाया रहा, जहां सुबह दृश्यता घटकर करीब 50 मीटर रह गई, जबकि मंडी में भी कोहरे का असर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 20 और 21 दिसंबर को प्रदेश के मध्यवर्ती और उच्च पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू, शिमला, कांगड़ा और मंडी जिलों में बादल बरस सकते हैं, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। इसके बाद 22 से 25 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन भी मौसम साफ रहेगा और शिमला व मनाली समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं। हर साल क्रिसमस पर बर्फबारी की उम्मीद लगाए बैठे सैलानियों के लिए यह निराशाजनक खबर है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि लंबे समय से बारिश और बर्फबारी न होने से सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। नवंबर में सामान्य से करीब 95 फीसदी कम वर्षा दर्ज की गई, जबकि दिसंबर में अब तक लगभग 100 फीसदी कम बारिश हुई है। इसका असर तापमान के असामान्य व्यवहार के रूप में सामने आ रहा है और शुष्क ठंड से आम लोग परेशान हैं। RELATED NEWS मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस में आक्रोश, शिमला में प्रदर्शन Himgiri Samacharr 12/22/2025 7:16:15 AM आगे देखे.. गृह मंत्री अमित शाह का हिमाचल दौरा रद्द Himgiri Samacharr 12/20/2025 3:49:29 AM आगे देखे.. दिल्ली-चंडीगढ़ से भी गर्म हुआ शिमला, रात का पारा 12 डिग्री पार, क्रिसमस पर नहीं होगी बर्फबारी Himgiri Samacharr 12/19/2025 6:02:40 AM आगे देखे.. चिट्टा तस्करों की सम्पत्ति को छह महीने में किया जाएगा पूरी तरह नष्ट : मुख्यमंत्री Himgiri Samacharr 12/19/2025 5:42:45 AM आगे देखे.. चिट्टा के खिलाफ सरकार का अभियान सराहनीय, विपक्ष को भी साथ ले सरकार : शान्ता कुमार Himgiri Samacharr 12/16/2025 11:55:26 PM आगे देखे.. हिमाचल प्रदेश में लगे भूकंप के झटके, कोई नुकसान नहीं Himgiri Samacharr 12/15/2025 7:24:13 AM आगे देखे.. शिमला में दो जगह आग का कहर, मंदिर और पुरानी इमारत जलकर राख Himgiri Samacharr 12/14/2025 10:13:08 PM आगे देखे.. ऑनलाइन मुनाफे का सपना दिखाकर सेब बागवान से 36 लाख की ठगी Himgiri Samacharr 12/12/2025 9:51:49 PM आगे देखे.. प्रदेश में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 523 केस दर्ज, 35 टीमें मैदान में उतरीं Himgiri Samacharr 11/22/2025 12:27:54 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address