अटल के नाम पर चल रही योजनाओं के नाम बदल रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर Himgiri Samacharr Posted at: Jan 24, 2023 शिमला, 24 जनवरी । हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद सरकारी योजनाओं के नाम बदलने की परंपरा भी चल पड़ी है। विपक्षी दल भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की सत्ता पर काबिज सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान संचालित योजनाओं के नाम बदल रही है। भाजपा का कहना है कि अटल के नाम पर चल रही सरकारी योजनाओं के नाम बदलकर राजीव गांधी के नाम पर रखा जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कार्यालय में पदभार संभालने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश में योजनाओं के नाम बदलने की नई रिवायत शुरू कर दी है। भारत रतन अटल बिहारी वाजपई के नाम योजनाओं को अब हिमाचल में राजीव गांधी के नाम पर रखा जा रहा है औऱ यह कोई स्वस्थ परंपरा नही है।जयराम ठाकुर ने कहा कि अटल जी के नाम पर हमने डे बोर्डिंग स्कूल की योजना शुरू की, कई बोर्डिंग स्कूलों का तो शिलान्यास भी हो गया पर अब इस योजना का नाम राजीव गांधी के नाम पर रखा जा रहा है। अटल नाम हटाना सही नही, अटल जी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते थे और हिमाचल के लोग भी उनसे तहे दिल से जुड़े थे।जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार लगातार जनविरोधी फैसले ले रही है। पूरे प्रदेश में कार्यालयों को बंद किया गया है, जो प्रदेश हित में नहीं है। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी सरकार के एक साल के कार्यकाल का रिव्यू हुआ है, यह बंद करना का सिलसिला ठीक नहीं। आने वाले समय में सरकार पांच साल के निर्णय का भी रिव्यू कर सरकती है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर जनहित में निर्णय नहीं लेगी तो भाजपा पूरी ताकत के साथ उनके फैसलों का विरोध करेगी। प्रदेश के विकास के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।जयराम ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों को ओपीएस देना अच्छी बात है, मगर इसके लिए संस्थानों को बंद करना तर्कसंगत नहीं है। डीजल की कीमतों में वृद्धि कर गरीबों पर महंगाई का बोझ डाला गया है। कोविड के बावजूद बीजेपी की सरकार ने पूर्व की कांग्रेस सरकार से कम कर्ज लिया। एक तरफ सरकार सरकारी खजाना खाली होने की बात कह रही है दूसरी ओर छह सीपीएस बनाए गए हैं और अन्य लोगों को भी कैबिनेट रैंक दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमेंट फैक्ट्री विवाद को लेकर सरकार का दायित्व है कि मामले को गंभीरता से ले और रास्ता निकाले, पहले की सरकारो ने भी मामले सुलझाए हैं।जयराम ठाकुर ने कहा कि जब से यह सरकार सत्ता में आई है चारों ओर अव्यवस्था का आलम है। संस्थानों में तालों के बाद सीमेंट फैक्ट्री में ताले लग गए और यह सरकार तालों की सरकार बन कर रह गई हैं। RELATED NEWS सुर्खियों में रहने के लिए अनर्गल आरोप लगा रहे राहुल : भाजपा Himgiri Samacharr 1/27/2023 7:28:59 PM आगे देखे.. सरलता और सहजता की मिसाल हैं ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू Himgiri Samacharr 1/26/2023 11:29:16 AM आगे देखे.. डीजीपी संजय कुंडू और डीसी राघव शर्मा देश के 22 बेहतरीन ब्यूरोक्रेट्स में शामिल Himgiri Samacharr 1/26/2023 4:02:27 PM आगे देखे.. नगर निगम शिमला के सात नए वार्ड निरस्त, अधिसूचना जारी Himgiri Samacharr 1/25/2023 6:03:47 PM आगे देखे.. सुक्खू सरकार में 04 मुख्य संसदीय सचिवों को सौंपी जिम्मेदारी, मंत्रियों के विभागों के साथ किये अटैच Himgiri Samacharr 1/22/2023 10:36:36 AM आगे देखे.. सुकेती खड्ड में गिरा टिप्पर, एक की मौत Himgiri Samacharr 1/21/2023 2:28:43 PM आगे देखे.. न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर ओवरहेड तार के संपर्क में आकर झुलसे कई जवान, एक की मौत Himgiri Samacharr 1/19/2023 12:28:54 PM आगे देखे.. प्रधानमंत्री गुरुवार को कर्नाटक व महाराष्ट्र का दौरा करेंगे Himgiri Samacharr 1/18/2023 8:39:27 PM आगे देखे.. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 89 नए मरीज Himgiri Samacharr 1/17/2023 11:17:10 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name *Email address