हिमाचल में होगी 5970 शिक्षकों की भर्ती : शिक्षा मंत्री Himgiri Samacharr Posted at: May 22, 2023 शिमला, 22 मई । शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा को महत्व दे रही है और इसी दिशा में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 361 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त, दुर्गम क्षेत्रों में लोगों को घर द्वार पर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए शिक्षक के 5970 पदों को जल्द भरा जाएगा।रोहित ठाकुर सोमवार को जुब्बल उपमंडल के खड़ा पत्थर में आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वह वैश्विक प्रतिस्पर्धा के युग में रोजगार परक शिक्षा के प्रति रुझान रखें और स्वरोजगार की राह अपनाएं।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नवीनतम ट्रेड शुरू किए जाएंगे जिससे स्थानीय युवा लाभान्वित होंगे। वर्तमान राज्य सरकार हर वर्ग एवं हर क्षेत्र के कल्याण के प्रति कटिबद्ध है और इसी दिशा में कार्य करते हुए जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बागवान एवं किसान हितेषी नीतियां एवं कार्यक्रम अपना रही है जिससे सेब की आर्थिकी को संबल मिलेगा और प्रति व्यक्ति आय में इजाफा होगा। रोहित ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की सराहना की जिससे निर्धन एवं अनाथ बच्चों को लाभ मिल रहा है।उन्होंने कहा कि खड़ा पत्थर में सामुदायिक भवन एवं पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा जिससे लोगों को समारोह आयोजित करने एवं युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में सुविधा होगी। RELATED NEWS हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में बाढ़ का अलर्ट, मंडी व चंबा में फटे बादल, 16 दिन में 78 लोगों की मौत Himgiri Samacharr 7/6/2025 7:02:08 AM आगे देखे.. हिमाचल में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, शिमला सहित पांच जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी Himgiri Samacharr 7/5/2025 8:33:37 AM आगे देखे.. मुख्यमंत्री सुक्खू ने झंडी दिखाकर रवाना की 20 ई-टैक्सियां, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका Himgiri Samacharr 7/5/2025 4:26:14 AM आगे देखे.. हिमाचल में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, चार जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी Himgiri Samacharr 7/5/2025 12:28:31 AM आगे देखे.. आपदा प्रभावित परिवारों को 5000 रुपये मासिक किराया देगी सरकार :मुख्यमंत्री Himgiri Samacharr 7/4/2025 5:31:38 AM आगे देखे.. हिमाचल में मानसून से तबाही, 13 दिन में 69 मौतें, मंडी में 31 लापता Himgiri Samacharr 7/3/2025 7:47:36 AM आगे देखे.. हिमाचल प्रदेश में मानसून ने ली 39 जानें, 75 करोड़ से अधिक का नुकसान Himgiri Samacharr 6/30/2025 12:48:47 AM आगे देखे.. हिमाचल भाजपा को दो दिन में मिलेगा नया अध्यक्ष, 30 जून को होगा नामांकन, एक जुलाई को घोषणा Himgiri Samacharr 6/29/2025 4:31:54 AM आगे देखे.. हिमाचल में मानसून का कहर, 8 दिनों में 34 लोगों की मौत, 74 जख्मी Himgiri Samacharr 6/29/2025 12:28:18 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address