|

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पांच नवंबर को करवाएगी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

Himgiri Samachar:

शिमला, 26 सिंतबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश में पांच नंबवर को पुरे हिमाचल प्रदेश में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है। प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने मंगलवार को बताया क हिमाचल प्रदेश में कोरोना काल से पहले भी यह प्रतियोगिता पूरे प्रदेश भर में करवाई जाती थी। लेकिन कोरोना वायरस के चलते यह प्रतियोगिता नहीं हो पाई। हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए खुशी की खबर है कि इस वर्ष यह प्रतियोगिता होने जा रही है।

 

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 9 वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी ही भाग ले सकते है। उसके लिए विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए अपना पंजीकरण करवाना पड़ता है। पंजीकरण का शुल्क 20 रुपये है जो की 3 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से करवा सकते है ।

 

 

 

इस प्रतियोगिता में (एमसीकयू) 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रतियोगिता में विश्व , भारत व हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान, जनरल साइंस, भाषाएं - संस्कृत, हिन्दी, इंग्लिश, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय धर्म और संस्कृति, खेल, करंट अफेयर्स व रीजनिंग एविलीटी आदि पर प्रश्न पूछे जाएंगे।

 

 

 

 

 

आकाश नेगी ने बताया कि इस स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करते वाले विद्यार्थी को 31000 रुपये , द्वितीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 21000 रुपये व तृतीय स्थान हासिल करने वाले को 15000 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। चौथे , पांचवें, छठे, सातवें व आठवें स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को 5000 - 5000 रुपये के पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

 

 

 

ऐसे ही जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 11000 रुपये , द्वितीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 7100 रुपये व तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 5100 रुपये व चौथे, पांचवें, छठे, सातवें व आठवें स्थान वाले को 1000 - 1000 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।

 

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता छात्रों को स्कूल के बाद आने वाले समय में अन्य परीक्षाओं के तैयारी के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होता है। वह इस परीक्षा का परिणाम नंबवर महीने के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार आगामी 12 जनवरी ( राष्ट्रीय युवा दिवस ) को वितरित किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में 627800 रुपये के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

 

 

 

 

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment