|

2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र : सतपाल सती

Himgiri Samachar:

हमीरपुर, 12 जून। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना से विधायक सतपाल सती ने मोदी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल को 'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' का स्वर्णिम दौर बताया है। वीरवार काे हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक, सामरिक और वैश्विक मोर्चे पर अभूतपूर्व सफलता हासिल की है।

 

सती ने कहा, "ये 11 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। मोदी सरकार ने हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं लाकर जनता का विश्वास जीता है। 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बनकर विश्व में सुपरपावर के रूप में उभरेगा।"

 

उन्होंने ऑपरेशन सिंदुर का जिक्र करते हुए कहा कि "पहली बार पाकिस्तान के अंदर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। अगले साल तक देश से नक्सलवाद का भी सफाया हो जाएगा।"

 

सती ने कहा कि भाजपा देश की पहली पार्टी है जो अपने 11 साल के शासन का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रख रही है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, "विपक्ष 2029 के चुनाव की बात कर रहा है, लेकिन भाजपा हर मोर्चे पर तैयार है।"

 

हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए सती ने कहा कि "कांग्रेस सरकार के आते ही प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। भ्रष्टाचार छुपाने के लिए ही कांग्रेस केंद्र सरकार पर मदद न करने का आरोप लगा रही है।"

 

2014 मे भाजपा के नारे "बहुत हुई पेट्रोल की मार, अबकी बार मोदी सरकार" पर सवालों के जवाब में सती ने कहा कि राज्यों का टैक्स भी कीमतें बढ़ाने का कारण है। सती ने कहा कि "केंद्र और राज्य दोनों सरकारें टैक्स वसूलती हैं। गैर-भाजपा शासित राज्यों में टैक्स अधिक है, इसलिए दाम ज्यादा हैं। केवल केंद्र सरकार की नीतियों को दोष देना ठीक नहीं।"

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment