|

मोदी सरकार में भारत की विश्व में बढ़ी साख : अनुराग ठाकुर

Himgiri Samachar:
शिमला, 20 मई ।  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि बीते नौ वर्षों में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत की साख पूरे विश्व में पहुचाई हैं।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 360000 से ज्यादा लोगों को पक्का मकान देने का काम किया है। आयुष्मान भारत में पांच लाख के इलाज का पैसा केंद्र सरकार ने जनता को दिया और महिला सम्मान बचत पत्र से महिलाओं का बड़ा लाभ हुआ है।


अनुराग ठाकुर शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। 


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भरता मदद लेने वाला देश नहीं मदद देने वाला देश बन गया है। हर युद्ध में लोगो को सुरक्षित निकालने का काम किया है और दूसरे देशों के मुश्किल समय में भारत ने उन देश का साथ दिया है इसके कई उदाहरण हमारे समक्ष आए हैं। कोविड संकटकाल में भारत ने अनेकों देशों को कोविड वैक्सीन मुफ्त देने का काम किया इस पर करोड़ों का खर्च आया पर अनेक देशों की मदद करने का कार्य भारत ने किया।


उन्होंने कहा कि रक्षा के क्षेत्र में आज से पहले भारत हथियारों को इंपोर्ट करने का काम करता था पर आज भारत ने 16000 करोड़ का एक्सपोर्ट किया है, इस वित्त वर्ष में भारत 25000 करोड़ का एक्सपोर्ट करेगा और अगले साल आने वाले समय में भारत 40000 करोड़ का एक्सपोर्ट करेगा। हमारे देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमें गुलामी की मानसिकता से निकलने का काम किया है और भारत आज विश्व की 5वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का काम किया है। 


अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन हैं, मोदी जो ठान लेते है वो करते है जिससे जनता को बड़ा लाभ होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल को बल्क ड्रग पार्क देने का बड़ा काम किया है और जिस प्रकार से जयराम ठाकुर सरकार ने केंद्र को इसके लिए जमीन देने का काम किया वह बहुत बड़ी बात है।


RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment