|

शिमला में शुरू हुई वर्मा ज्वेलर्स की चार दिवसीय प्रदर्शनी, पांच हज़ार से अधिक डिजाइन प्रदर्शित

Himgiri Samachar:
शिमला, 19 सितंबर। सोलन में मिली सफलता के बाद वर्मा ज्वेलर्स की चार दिवसीय वेडिंग ज्वेलरी प्रदर्शनी शनिवार से राजधानी शिमला के होटल मरीना में शुरू हो गई। वर्मा ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक अक्षय वर्मा ने शनिवार को शिमला में पत्रकार वार्ता कर प्रदर्शनी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 से 22 सितंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में पांच हज़ार से अधिक ब्राइडल ज्वेलरी डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं।


अक्षय वर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में ब्राइडल पोल्की, जड़ाऊ, एंटीक और टेंपल ज्वेलरी के विभिन्न डिजाइन उपलब्ध हैं। वर्मा ज्वेलर्स की डिजाइन टीम भी चारों दिन प्रदर्शनी में मौजूद रहेगी। टीम होने वाली दुल्हनों की पसंद और जरूरत को समझकर उनके लिए गहने चुनने में मदद करेगी। कंपनी के अनुसार सोलन में आयोजित प्रदर्शनी को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, जिसके बाद अब इसे शिमला में आयोजित किया गया है।


प्रदर्शनी के दौरान 10 भाग्यशाली होने वाली दुल्हनों को एक-एक डायमंड मंगलसूत्र मुफ्त देने की घोषणा भी की गई है। इसके लिए किसी तरह की खरीदारी जरूरी नहीं है। इच्छुक लोगों को प्रदर्शनी में पहुंचकर पंजीकरण कराना होगा और चारों दिन ड्रॉ के जरिए विजेताओं का चयन किया जाएगा। प्रदर्शनी में सभी के लिए प्रवेश खुला है।


अक्षय वर्मा ने कहा कि सोलन में मिले लोगों के प्यार और भरोसे से कंपनी को उत्साह मिला है। उसी अनुभव और कलेक्शन को अब शिमला लाया गया है। वर्मा ज्वेलर्स नरेश चंद वर्मा ग्रुप का हिस्सा है। कंपनी का मुख्य आधार सोलन में है और रोहड़ू में भी इसकी मौजूदगी है। कंपनी के अनुसार वह ब्राइडल पोल्की, जड़ाऊ, एंटीक और टेंपल ज्वेलरी के क्षेत्र में काम करती है।

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment