आपदा से टूटी सड़कों-पुलों के पांच लाख रुपये तक के टेंडर अब ऑफलाइन होंगे, अधिसूचना जारी Himgiri Samacharr Posted at: Sep 23, 2026 शिमला, 23 सितंबर। हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के बाद बहाली से जुड़े पांच लाख रुपये तक लागत वाले टेंडर अब ऑफलाइन किए जा सकेंगे। राज्य सरकार ने ऐसे मामलों में मौजूदा दिशा-निर्देशों में छूट देते हुए ऑफलाइन प्रक्रिया अपनाने की अनुमति दी है। यह व्यवस्था पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (पीडीएनए)-2025 के तहत स्वीकृत कार्यों पर लागू होगी। यह अधिसूचना राज्यपाल की मंजूरी के बाद लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव की ओर से जारी की गई है।पीडीएनए-2025 के तहत मिली छूटलोक निर्माण विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह छूट प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों और अन्य ढांचागत सुविधाओं की बहाली से जुड़े उन कार्यों के लिए है, जिनकी लागत पांच लाख रुपये तक है। इन मामलों में प्रेस नोटिस जारी किए बिना ऑफलाइन टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा सकेगी। हालांकि, मूल स्वीकृत कार्य को विभाजित करने की अनुमति नहीं होगी।सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े जरूरी मामलों में लागू होगी व्यवस्थासरकार ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा केवल ऐसे कार्यों के लिए होगी, जो अत्यावश्यक प्रकृति के हों और सार्वजनिक सुरक्षा या बुनियादी ढांचे की बहाली के लिए जरूरी हों। प्रत्येक मामले में संबंधित लोक निर्माण विभाग की डिवीजन में उचित दस्तावेज रखने होंगे। निर्धारित कोडल औपचारिकताओं का पालन भी जरूरी होगा। अधिसूचना के अनुसार ये दिशा-निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। RELATED NEWS 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री Himgiri Samacharr 10/5/2026 7:36:58 AM आगे देखे.. शिमला के चौपाल में प्लास्टिक कचरे से बनेगी सड़क, बीडीओ विनीत ठाकुर ने उठाया बीड़ा Himgiri Samacharr 9/29/2026 8:10:58 AM आगे देखे.. सेब पर आयात शुल्क घटाने के खिलाफ प्रदेशभर में आवाज उठाएगी किसान कांग्रेस Himgiri Samacharr 9/29/2026 8:09:24 AM आगे देखे.. हिमाचल में एक सप्ताह तक मौसम साफ, मानसून की चंद दिनों में होगी विदाई Himgiri Samacharr 9/29/2026 8:07:17 AM आगे देखे.. नौतोड़ के 20 हजार मामले लंबित, भाजपा के दबाव में राज्यपाल मंजूरी नहीं दे रहे : केसर नेगी Himgiri Samacharr 9/29/2026 8:04:23 AM आगे देखे.. हिमाचल के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में पांच रंगों की होगी यूनिफॉर्म, 2027-28 से लागू होगी नई व्यवस्था Himgiri Samacharr 9/25/2026 11:47:19 PM आगे देखे.. हिमाचल में तीन दिन 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट, भारी बारिश और बिजली गिरने की भी चेतावनी Himgiri Samacharr 9/25/2026 12:12:20 AM आगे देखे.. हिमाचल प्रदेश में 26-27 सितंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, सात जिलों में चेतावनी Himgiri Samacharr 9/23/2026 7:35:55 AM आगे देखे.. हिमाचल में कचरा नियम तोड़े तो कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन Himgiri Samacharr 9/23/2026 7:31:35 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name *Email address