सीएम का फ़र्ज़ी पीएसओ बनकर कांग्रेस वर्करों को किये फोन, एफआईआर दर्ज Himgiri Samacharr Posted at: Jul 21, 2024 शिमला, 21 जुलाई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का फ़र्ज़ी निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) बनकर एक शख्स द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फोन कॉल करने का मामला सामने आया है। आरोपित शख्स खुद को मुख्यमंत्री का पीएसओ बताकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए धौंस जमा रहा था। इसका खुलासा तब हुआ, जब मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पीएसओ अभिषेक शर्मा तक यह बात पहुंची। उन्होंने आरोपी को फोन कर जब उससे बात की, तो वह भी दंग रह गए, क्योंकि आरोपी ने उन्हें भी अपना परिचय मुख्यमंत्री के पीएसओ के तौर पर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री के पीएसओ अभिषेक शर्मा ने आरोपित के ख़िलाफ़ छोटा शिमला पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई। शिमला पुलिस अब आरोपित को तलाश कर उसकी गिरफ्तारी में जुट गई है। पुलिस आरोपित की मोबाइल सीडीआर खंगाली जा रही है। पुलिस ने जल्द आरोपित की गिरफ्तारी की बात कही है। मुख्यमंत्री सुक्खू के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) अभिषेक शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत मेंकहा है कि दिनांंक 12 जुलाई को उसे कांग्रेस पार्टी के एक कार्यकर्ता का फोन आया औऱ उन्होंने जानकारी दी कि एक शख्स कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मोबाइल पर कॉल कर खुद को मुख्यमंत्री सुक्खू के पीएसओ अभिषेक शर्मा के रूप में पेश कर रहा है। साथ ही आरोपी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए रौब गांठ रहा है। अभिषेक शर्मा ने शिकायत में बताया कि उन्होंने जब उपरोक्त मोबाइल नम्बर पर बात की तो उस शख़्स ने उसे भी बताया कि वह मुख्यमंत्री का पीएसओ अभिषेक बोल रहा है औऱ मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के गांव बेला का रहने वाला हूं। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने यह भी कहा कि वह पुलिस की चतुर्थ बटालियन जंगलबेरी में तैनात है।मुख्यमंत्री के पीएसओ अभिषेक शर्मा की शिकायत पर छोटा शिमला थाने में आरोपित के विरुद्ध बीएनएस की धारा 204 व 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि आरोपित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। RELATED NEWS शिमला के चौपाल में प्लास्टिक कचरे से बनेगी सड़क, बीडीओ विनीत ठाकुर ने उठाया बीड़ा Himgiri Samacharr 9/29/2026 8:10:58 AM आगे देखे.. सेब पर आयात शुल्क घटाने के खिलाफ प्रदेशभर में आवाज उठाएगी किसान कांग्रेस Himgiri Samacharr 9/29/2026 8:09:24 AM आगे देखे.. एशियन गेम्स: कपिल पोखरिया क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, ईरान के साम एस्ताकी को 5-0 से हराया Himgiri Samacharr 9/25/2026 11:42:27 PM आगे देखे.. कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत Himgiri Samacharr 9/25/2026 11:38:59 PM आगे देखे.. एशियाई खेल 2026: भारत ने थाईलैंड को 66-28 से रौंदकर पुरुष कबड्डी के फाइनल में बनाई जगह Himgiri Samacharr 9/25/2026 12:05:49 AM आगे देखे.. उज्जैन: अनंत चतुर्दशी पर गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, रजत चंद्र-त्रिशूल और मुकुट से हुआ दिव्य शृंगार Himgiri Samacharr 9/25/2026 12:00:56 AM आगे देखे.. हिमाचल प्रदेश में 26-27 सितंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, सात जिलों में चेतावनी Himgiri Samacharr 9/23/2026 7:35:55 AM आगे देखे.. शिमला में शुरू हुई वर्मा ज्वेलर्स की चार दिवसीय प्रदर्शनी, पांच हज़ार से अधिक डिजाइन प्रदर्शित Himgiri Samacharr 9/19/2026 8:05:23 AM आगे देखे.. मसूद अजहर पर इनाम की राशि बढ़ाना पाकिस्तान की खोखली कवायद : भारत Himgiri Samacharr 9/15/2026 7:01:03 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address