|

हिमाचल में 20 अक्टूबर तक बारिश की संभावना नहीं

Himgiri Samachar:

शिमला, 14 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को हल्के बादल छाए हैं, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में धूप खिली हुई है। पिछले दो हफ्तों से मौसम साफ बना हुआ है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में उमस बढ़ गई है, जबकि पहाड़ी और जनजातीय इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। रातें ठंडी होती जा रही हैं, और लाहौल-स्पीति व किन्नौर जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है।

 

मौसम विभाग ने आगामी 20 अक्टूबर तक बारिश और बर्फबारी की संभावना से इंकार किया है। लाहौल-स्पीति जिला के कुकुमसेरी में सबसे कम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केलांग में तापमान 3 डिग्री, कल्पा में 5.4 डिग्री और समधो में 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इन क्षेत्रों में पारे के गिरने से प्राकृतिक जलस्त्रोतों का जमना शुरू हो गया है।

 

अन्य शहरों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो:

 

मनाली: 7.9 डिग्री

शिमला: 11.8 डिग्री

सुंदरनगर: 13.1 डिग्री

भुंतर: 11.1 डिग्री

धर्मशाला: 14.6 डिग्री

उना: 15.2 डिग्री

नाहन: 17.8 डिग्री

पालमपुर: 11.2 डिग्री

सोलन: 13 डिग्री

कांगड़ा: 13.8 डिग्री

मंडी: 15.7 डिग्री

बिलासपुर: 16.5 डिग्री

चंबा: 14 डिग्री

डल्हौजी: 13.4 डिग्री

जुब्बड़हट्टी: 14.8 डिग्री

भरमौर: 10 डिग्री

सियोबाग: 11.6 डिग्री

धौलाकूआं: 18.4 डिग्री

बरठीं: 14.9 डिग्री

कसौली: 14.1 डिग्री

पांवटा साहिब: 21 डिग्री

सराहन: 11.5 डिग्री

मशोबरा: 11.9 डिग्री

सैंज: 12.1 डिग्री सेल्सियस

 

अक्टूबर में सामान्य से 95 फीसदी कम वर्षा

 

इस महीने हिमाचल प्रदेश में सूखा बना हुआ है। 1 से 13 अक्टूबर तक प्रदेश में सामान्य से 95 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि में 12.9 मिलीमीटर वर्षा सामान्य मानी जाती है, जबकि इस बार केवल 0.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान ऊना, मंडी और किन्नौर में ही हल्की वर्षा हुई है।

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment