सीनियर आईएएस संजय गुप्ता ने संभाला हिमाचल के मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार Himgiri Samacharr Posted at: Oct 01, 2025 शिमला, 01 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से प्रतीक्षित मुख्य सचिव पद के लिए इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। हिमाचल कैडर के सबसे सीनियर आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता (1988 बैच) को मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एंड हाउसिंग) के पद के साथ यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से दी गई है। संजय गुप्ता इस समय प्रदेश के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं और उनका सेवानिवृत्त होने का समय 31 मई 2026 है।संजय गुप्ता ने बुधवार शाम को सचिवालय में मुख्य सचिव का कार्यभार भी सम्भाल लिया। सरकार ने संजय गुप्ता सहित तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। 1994 बैच के आईएएस ओंकार चंद शर्मा को अतिरिक्त मुख्य सचिव (ट्राइबल डेवलपमेंट) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड, शिमला के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है। वहीं, 1993 बैच के आईएएस कमलेश कुमार पंत को अतिरिक्त मुख्य सचिव (रेवेन्यू) का कार्यभार सौंपा गया है। उन्हें वित्तीय आयुक्त (रेवेन्यू), अतिरिक्त मुख्य सचिव (फॉरेस्ट, होम एंड विजिलेंस), वित्तीय आयुक्त (अपील) और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष के पदों की जिम्मेदारी भी दी गई है।दिलचस्प बात यह है कि पहले भी संजय गुप्ता मुख्य सचिव बनने के दावेदार रहे हैं। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में आरडी धीमान को मुख्य सचिव बनाया गया था, जबकि संजय गुप्ता उनसे वरिष्ठ थे। इसके बाद धीमान के सेवानिवृत्त होने पर 1990 बैच के प्रबोध सक्सेना को मुख्य सचिव बनाया गया। अब संजय गुप्ता को पहली बार मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार मिला है।इसके पहले सरकार ने संजय गुप्ता को हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष और रोपवे तथा रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त चार्ज सौंपा था। वहीं, मुख्य सचिव पद पर तैनात प्रबोध सक्सेना बीते 30 सितम्बर को छह माह के सेवा विस्तार अवधि पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। अब सरकार ने उन्हें हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड का अध्यक्ष तीन वर्षों के लिए नियुक्त किया है। RELATED NEWS पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Himgiri Samacharr 7/22/2026 11:04:49 PM आगे देखे.. प्रधानमंत्री मोदी ने दी स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को शुभकामनाएं Himgiri Samacharr 7/18/2026 12:30:11 AM आगे देखे.. फिल्म 'सतलुज' के निर्माताओं पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सख्त कार्रवाई की तैयारी Himgiri Samacharr 7/14/2026 9:30:16 AM आगे देखे.. राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन Himgiri Samacharr 7/13/2026 6:36:37 AM आगे देखे.. 'ग्रो मोर, अचीव मोर' के मंत्र के साथ विकसित भारत की ओर बढ़ रहा देश : मोदी Himgiri Samacharr 7/9/2026 7:47:56 AM आगे देखे.. प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित Himgiri Samacharr 7/7/2026 1:34:14 AM आगे देखे.. चम्पत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन कार्यकारी महासचिव नियुक्तः गोविंद देव गिरि Himgiri Samacharr 7/6/2026 9:01:45 AM आगे देखे.. प्रधानमंत्री मोदी ने तीन देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले कहा- भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंध Himgiri Samacharr 7/5/2026 9:56:14 PM आगे देखे.. प्रधानमंत्री ने किया जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का लोकार्पण Himgiri Samacharr 7/4/2026 12:33:10 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address