|

असम में 100 और पश्चिम बंगाल में 200 से अधिक सीटें जितेंगी भाजपा : हिमंत बिस्व सरमा

Himgiri Samachar:

कोलकाता, 25 अप्रैल। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद राज्य का माहौल पूरी तरह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में दिखाई दे रहा है। उनके अनुसार, इस बार पश्चिम बंगाल में पार्टी 200 से अधिक सीटें जीत सकती है।

 

शनिवार को काेलकाता में एक प्रेसवार्ता के दौरान हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि वह वर्ष 2016 और 2019 के चुनावों के दौरान भी पश्चिम बंगाल आए थे, लेकिन इस बार जैसा जनसमर्थन पहले कभी देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पहले लोगों के मन में संकोच और असमंजस था, लेकिन अब वह पूरी तरह समाप्त हो चुका है और मतदाता खुलकर समर्थन कर रहे हैं।

 

उन्होंने दावा किया कि पहले चरण के मतदान के बाद भाजपा को बड़ी बढ़त मिली है। सरमा के अनुसार, पहले चरण में ही पार्टी लगभग 110 सीटों पर जीत की स्थिति में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि पश्चिम बंगाल में भाजपा 200 सीटों का आंकड़ा पार कर जाती है, तो इसमें किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

 

असम को लेकर भी मुख्यमंत्री ने बड़ा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि इस बार असम में भाजपा 100 सीटों का आंकड़ा पार करेगी और राज्य में फिर से मजबूत सरकार बनाएगी।

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment