|

हिमाचल प्रदेश में 24 तक मौसम साफ, केलांग सबसे ठंडा

Himgiri Samachar:dry-weather--prediction--minimum-temperature

शिमला, 20 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश में आगामी चार दिन बारिश-बर्फबारी होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 24 नवम्बर तक पूरे राज्य में मौसम के साफ बने रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान तो सामान्य बना रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रातें सर्द होंगी। राज्य के जनजातीय भागों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर और पांगी में कुछ स्थानों पर पारे के माईनस में पहुंचने से झीलें, झरने और अन्य प्राकृतिक जल स्त्रोतों का पानी जमा गया है।

 

 

 

मौसम विभाग की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक लाहौल-स्पीति जिला का मुख्यालय केलांग राज्य में सबसे ठंडा स्थल रहा, जहां शनिवार की रात न्यूनतम तापमान -4.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

 

 

 

इसके अलावा कुकुमसेरी में -3.6 डिग्री, कल्पा में 0.2 डिग्री, मनाली में 2.5 डिग्री, रिकांगपिओ में 2.8 डिग्री, नारकंडा में 3.8 डिग्री, भुंतर में 4, सुंदरनगर में 4.1 डिग्री, कोटखाई में 5.3, चम्बा में 5.7, सोलन में 6, मंडी में 6.1, कुफरी में 6.2, पालमपुर व हमीरपुर में 6.5, ऊना में 7.4, शिमला में 7.5, डल्हौजी में 7.7, धर्मशाला में 8.4 और कांगड़ा में 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

 

 

 

बीते 24 घण्टों के दौरान राज्य में कहीं भी बारिश एवं बर्फबारी नहीं हुई है। राजधानी शिमला समेत राज्य भर में रविवार को धूप खिलने से मौसम साफ बना हुआ है।

 

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि राज्य में अगले चार दिन मौसम साफ रहेगा।

 

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment