|

श्रीकांत शर्मा हिमाचल भाजपा के प्रदेश प्रभारी और संजय टंडन सह प्रभारी नियुक्त

Himgiri Samachar:

शिमला, 05 जुलाई। हिमाचल प्रदेश की तीन सीटों पर विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा ने प्रदेश में प्रभारी और सह प्रभारी तैनात किए हैं। श्रीकांत शर्मा को प्रदेश प्रभारी वहीं संजय टंडन सह प्रभारी बनाए गए हैं। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से शुक्रवार को नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।

 

मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी श्रीकांत शर्मा इस लोकसभा चुनाव में प्रदेश चुनाव प्रभारी थे। इससे पहले वर्ष 2022 के चुनाव में चुनाव प्रबंधन समिति के प्रभारी रहे। इसके बाद नगर निगम शिमला के चुनाव के भी प्रभारी रह चुके हैं। वर्ष 2014 में वह लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश प्रभारी थे। उस वक्त यहां पर कांग्रेस की सरकार थी। उसके बाद वह यूपी की योगी सरकार में 2017 में मंत्री बन गए थे, तो यहां पर बिहार के मंगल पांडे को प्रभारी बनाया गया था।

 

वहीं, संजय टंडन पार्टी के प्रदेश प्रभारी पहले से ही हैं। उन्होंने दोबारा इस पद पर तैनाती दी गई है। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने श्रीकांत शर्मा और संजय टण्डन को बधाई दी है।

 

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment