टांडा मेडिकल कॉलेज से ह्रदय रोग विशेषज्ञ का तबादला, भाजपा विधायक डॉक्टर जनक राज ने सरकार को घेरा Himgiri Samacharr Posted at: Jun 08, 2026 कांगड़ा, 08 जून। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े मेडिकल संस्थानों में से एक डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (टांडा) से कार्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुकुल कुमार का तबादला कर दिया है। सरकार ने डॉ. मुकुल कुमार को शिमला स्थित चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय (डीएमईआर) में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के पद पर तैनात किया है, लेकिन इस फैसले के बाद विपक्ष ने मरीजों के इलाज पर पड़ने वाले असर को लेकर सवाल खड़े किए हैं।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ. मुकुल कुमार, जो टांडा मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर और हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे, अब कुसुम्पटी स्थित चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय में ओएसडी के तौर पर सेवाएं देंगे। वहीं डीएमईआर में ओएसडी के रूप में कार्यरत डॉ. रितु शिताक को तत्काल प्रभाव से उनके मूल तैनाती स्थल डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लौटने के निर्देश दिए गए हैं।तबादले के इस आदेश के बाद भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने सरकार को घेरते हुए कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग की स्थिति पहले से ही चिंता का विषय बनी हुई है। उन्होंने दावा किया कि यदि विभाग में कार्यरत एकमात्र क्रियाशील हृदय रोग विशेषज्ञ का भी तबादला कर दिया गया है तो इसका सीधा असर हजारों मरीजों पर पड़ सकता है, जो हृदय रोगों के इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज पर निर्भर हैं।डॉ. जनक राज ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का दावा करने वाली सरकार को यह बताना चाहिए कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों का इलाज अब कैसे होगा। उन्होंने सवाल किया कि क्या विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे विभागों को और कमजोर करना ही नई व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता जवाब मांग रही है कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है या फिर उन्हें भगवान भरोसे छोड़ा जा रहा है।उन्होंने सरकार से मांग की कि वह इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करे और टांडा मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पर्याप्त नियुक्ति सुनिश्चित करे ताकि मरीजों को इलाज के लिए परेशानी न उठानी पड़े। RELATED NEWS सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की कीमत घटी Himgiri Samacharr 6/7/2026 10:58:13 PM आगे देखे.. बांग्लादेश वनडे श्रृंखला से बाहर हुए मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस करेंगे कप्तानी Himgiri Samacharr 6/7/2026 10:56:43 PM आगे देखे.. डेजी शाह की नई फिल्म में दिखेगा वर्दी वाला अंदाज Himgiri Samacharr 6/7/2026 9:39:23 AM आगे देखे.. भारत-अफगानिस्तान टेस्ट में दूसरे दिन का खेल समाप्त, पहली पारी में अफगानिस्तान ने 113 रन पर खोए 5 विकेट Himgiri Samacharr 6/7/2026 9:37:22 AM आगे देखे.. शिमला में जिला परिषद सदस्यों ने ली शपथ, भाजपा का जोरदार हंगामा Himgiri Samacharr 6/6/2026 8:59:05 AM आगे देखे.. भारत-अफगानिस्तान टेस्ट पहला दिन: राहुल और गिल के शतकों से भारत मजबूत स्थिति में Himgiri Samacharr 6/6/2026 8:09:54 AM आगे देखे.. केंद्र ने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जानकीरमन का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाया Himgiri Samacharr 6/6/2026 1:02:13 AM आगे देखे.. भारत-अफगानिस्तान टेस्ट : भारत ने पहले सत्र में बनाए 96 रन, राहुल, सुदर्शन की संयमित बल्लेबाज़ी Himgiri Samacharr 6/6/2026 12:58:12 AM आगे देखे.. विश्व पर्यावरण दिवस : हिमाचल के 7 स्कूलों और चंबा जिले को मिला मुख्यमंत्री ग्रीन स्कूल ट्रॉफी सम्मान Himgiri Samacharr 6/5/2026 8:48:29 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address