|

इस तेजतर्रार पुलिस अफसर को मिला मुख्यमंत्री सुक्खू की सुरक्षा का जिम्मा

Himgiri Samachar:

शिमला, 28 जनवरी। तेजतर्रार पुलिस अधिकारी के तौर पर पहचान रखने वाले डॉक्टर शिव कुमार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सुरक्षा का जिम्मेदारी मिली है। वर्तमान में उनकी सुरक्षा का दायित्व देख रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सूद को हटा दिया गया है। डॉक्टर शिव कुमार 2007 बैच के एचपीएस अधिकारी हैं। वह सोलन में होमगार्ड के कमांडेट तैनात थे। डॉक्टर शिव कुमार बिलासपुर जिला के घुमारवीं के मूल निवासी हैं। वह सोलन और हमीरपुर जिलों के एएसपी भी रह चुके हैं। उन्होंने कई संगीन आपराधिक मामलों को सुलझाया है। 


मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना द्वारा शनिवार को जारी आदेश के मुताबिक डॉक्टर शिव कुमार को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में एसपी का औहदा दिया गया है। इसके अलावा उनके पास कमांडेट होमगार्ड सोलन का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। वहीं ब्रजेश सूद को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। उनकी तैनाती के आदेश अलग से जारी होंगे। 


इस बीच एक अन्य अधिसूचना में प्रदेश सरकार ने 2022 बैच के एचपीएस अधिकारी विक्रांत बोन्सरा को श्री नैना देवी जी का एसडीपीओ नियुक्त किया है। वहीं इस पद का जिम्मा सम्भाल रहे 2020 बैच के एचपीएस शेर सिंह-2 को बिलासपुर के बस्सी स्थित पांचवीं बटालियन में डीएसपी लगाया गया है। 


RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment