कांग्रेस हिमाचल में 26 जनवरी से करेगी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज़ Himgiri Samacharr Posted at: Jan 24, 2023 शिमला, 24 जनवरी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करने जा रही हैं। यह अभियान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का ही एक हिस्सा हैं। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता घर घर जाकर राहुल गांधी के राष्ट्रीय एकता के संदेश को देंगे। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह इस अभियान की शुरुआत मंडी जिला के जोगिंदरनगर से करेंगी। इस दौरान उनके साथ प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिये नियुक्त केंद्रीय प्रभारी रघुवीर सिंह मीणा व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त भी उपस्थित रहेंगे।प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश मे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भारी समर्थन मिला हैं। उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा का समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में होगा। राहुल गांधी की यह पदयात्रा ऐतिहासिक व बहुत ही सफल रही हैं।प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की तानाशाही और जनविरोधी नीतियों व निर्णयों से देश आज गंभीर चुनौतीयो से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी भाजपा की ही देन हैं। उन्होंने कहा कि अकारण नोटबन्दी से देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। देश का उद्योग जगत अस्त व्यस्त हो गया हैं। बेरोजगारी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने से पहले हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि आज इस सरकार को आठ साल हो गए है,ऐसे में अब तक देश मे 16 करोड़ रोजगार उपलब्ध होते,जो नही हुए।प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस इन सब मुद्दों को लेकर राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत प्रदेश के हर घर मे दस्तक देगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान में पार्टी के सभी नेता पदाधिकारी,अग्रणी सगंठनों व विभागों के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के साथ समन्वय स्थापित कर इस आयोजन में सब की उपस्थिति सुनिश्चित की गई हैं। RELATED NEWS प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण योजना में शिमला को मिला बेस्ट परफॉर्मेंस का अवार्ड Himgiri Samacharr 9/7/2026 6:35:58 AM आगे देखे.. सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों का ड्रेस कोड और छात्रों की यूनिफॉर्म जल्द होगी तय: सुक्खू Himgiri Samacharr 9/7/2026 6:33:55 AM आगे देखे.. हिमाचल में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी भाजपा: बिंदल Himgiri Samacharr 9/7/2026 6:31:33 AM आगे देखे.. हिमाचल में 12 सितंबर तक बारिश के आसार, भूस्खलन से 78 सड़कें अवरुद्ध Himgiri Samacharr 9/6/2026 6:03:34 AM आगे देखे.. कालका-शिमला हेरिटेज रेललाइन को पर्यटन से जोड़ने की कवायद, रील और शॉर्ट वीडियो से होगा प्रचार Himgiri Samacharr 9/6/2026 5:56:48 AM आगे देखे.. शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन के सच्चे मार्गदर्शक और राष्ट्र निर्माण का आधार : प्रो. वीर सिंह रांगड़ा Himgiri Samacharr 9/6/2026 5:55:00 AM आगे देखे.. जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, प्रमाणित जाति सूची शामिल करने की मांग Himgiri Samacharr 9/6/2026 5:53:26 AM आगे देखे.. हिमाचल में 6 सितंबर से कमजोर पड़ेगा मानसून, मॉनसून की अब तक सामान्य से 9 फीसदी कम बारिश Himgiri Samacharr 9/4/2026 6:29:30 AM आगे देखे.. सभी पात्र कर्मचारियों को मिलेगा ओपीएस, 2,229 करोड़ के लंबित वेतन-पेंशन भुगतान किए : मुख्यमंत्री सुक्खू Himgiri Samacharr 9/3/2026 9:08:38 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address