हिमाचल पुलिस में जल्द होगी 1226 कांस्टेबलों की भर्ती Himgiri Samacharr Posted at: May 24, 2023 शिमला, 24 मई । हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं को प्रदेश की सुक्खू सरकार एक बड़ी सौगात देने वाली है। प्रदेश में एक साल के भीतर दोबारा पुलिस कांस्टेबल की भर्ती होने जा रही है। 1200 आए अधिक पदों पर जल्द भर्तियां प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए विभागीय औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। दरअसल पुलिस विभाग ने राज्य सरकार को 1226 कांस्टेबलों को भर्ती करने का प्रस्ताव दिया है। सरकार के गृह विभाग ने इस मामले को वित्त विभाग के समक्ष रखा है। वित्त विभाग ने इस प्रस्ताव पर पुलिस महानिदेशक से विवरण मांगा है। सभी जिलों में कांस्टेबलों के क्रियाशील व रिक्त पदों बारे विवरण मांगा गया है। इस सम्बंध में गृह विभाग द्वारा पुलिस महानिदेशक को पत्र जारी हुआ है। इसके मुताबिक 1226 कांस्टेबलों में 877 पुरूष, 292 महिला कांस्टेबल और 57 चालकों को भर्ती किया जाना है।राज्य के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने बताया कि पुलिस विभाग में खाली पड़े कांस्टेबलों के 1226 पदों को भरने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है, जिस पर वित्त विभाग ने जिलावार पदों का विवरण मांगा है। उन्होंने कहा कि सरकार से हरी झंडी मिलने पर इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाऐगी। बता दें कि गत वर्ष प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 1334 पदों की भर्ती हुई थी, जिस पर खूब बवाल मचा था। दरअसल 27 मार्च 2022 को पुलिस कांस्टेबल की भर्ती की लिखित परीक्षा ली गई थी। बाद में यह खुलासा हुआ कि परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र लीक हो चुका था। इस पर तत्कालीन भाजपा सरकार ने कार्रवाई करते हुए पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया था। इसके बाद जुलाई 2022 में लिखित परीक्षा ली गई थी। चयनित कांस्टेबलों को सितम्बर महीने में नियुक्ति पत्र दिए गए। RELATED NEWS हिमाचल में तीन दिन 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट, भारी बारिश और बिजली गिरने की भी चेतावनी Himgiri Samacharr 9/25/2026 12:12:20 AM आगे देखे.. हिमाचल प्रदेश में 26-27 सितंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, सात जिलों में चेतावनी Himgiri Samacharr 9/23/2026 7:35:55 AM आगे देखे.. आपदा से टूटी सड़कों-पुलों के पांच लाख रुपये तक के टेंडर अब ऑफलाइन होंगे, अधिसूचना जारी Himgiri Samacharr 9/23/2026 7:34:05 AM आगे देखे.. हिमाचल में कचरा नियम तोड़े तो कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन Himgiri Samacharr 9/23/2026 7:31:35 AM आगे देखे.. हिमाचल विश्वविद्यालय में छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं के बैग से मिले दराट-रॉड, कई गिरफ्तार Himgiri Samacharr 9/23/2026 7:29:20 AM आगे देखे.. शिमला में शुरू हुई वर्मा ज्वेलर्स की चार दिवसीय प्रदर्शनी, पांच हज़ार से अधिक डिजाइन प्रदर्शित Himgiri Samacharr 9/19/2026 8:05:23 AM आगे देखे.. किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का एमओयू, हिमाचल पर दो हज़ार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा Himgiri Samacharr 9/15/2026 6:57:59 AM आगे देखे.. हिमाचल में 20 तक बरसेंगे बादल, भूस्खलन से 55 सड़कें बंद Himgiri Samacharr 9/14/2026 7:30:28 AM आगे देखे.. चूड़धार से लौट रहे चार श्रद्धालु रास्ता भटके, पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, Himgiri Samacharr 9/14/2026 6:52:29 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address