हिमाचल में चार व पांच फरवरी को बरसेंगे बादल, गिरेगी बर्फ, शीतलहर होगी तेज़ Himgiri Samacharr Posted at: Feb 01, 2025 शिमला, 01 फरवरी। हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। लेकिन तीन फरवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण चार और पांच फरवरी को राज्य में मौसम फिर करवट ले सकता है। इस दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। हालांकि इसके बाद छह और सात फरवरी को मौसम फिर से साफ होने की संभावना है।आज शनिवार को हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं मैदानी इलाकों में भी बादल और धूप की आंखमिचौली जारी है। राज्यभर में ठंड का प्रकोप बना हुआ है और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है।जनजातीय जिलों में हाड़ कंपाने वाली ठंडहिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों और जनजातीय जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर जैसे जिले भीषण सर्दी की चपेट में हैं। लाहौल-स्पीति के ताबो में आज न्यूनतम तापमान -7.5 डिग्री, कूकुमसेरी में -5.2 डिग्री और केलंग में -2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं किन्नौर जिला के कल्पा में भी पारा -2.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।राजधानी शिमला में भी ठंड लगातार बढ़ रही है। बीते कुछ दिनों से शिमला के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और ठंड का असर बढ़ गया है। आज शिमला का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। खास बात यह है कि शिमला की रातें अब मनाली से भी ठंडी हो गई हैं। मनाली का न्यूनतम तापमान आज 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शिमला से अधिक रहा।किसानों और बागवानों को बारिश-बर्फबारी का इंतजारप्रदेश में लंबे समय से बारिश न होने के कारण किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ गई है। खासतौर पर मैदानी इलाकों में कई दिनों से बारिश नहीं हुई है। इस वजह से गेहूं की फसल पर खतरा मंडराने लगा है। अगर जल्द बारिश नहीं हुई तो फसल के सूखने की आशंका बढ़ जाएगी।इसी तरह पहाड़ी इलाकों में इस बार पर्याप्त बर्फबारी न होने के कारण सेब की फसल को भी नुकसान हो सकता है। सेब की बेहतर पैदावार के लिए पर्याप्त बर्फबारी जरूरी होती है। लेकिन इस बार अभी तक अपेक्षित मात्रा में बर्फबारी नहीं हुई है। मौसम की बेरुखी से बागवानों की चिंता बढ़ गई है। RELATED NEWS बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला 'मस्ती 4' का जादू Himgiri Samacharr 11/22/2025 12:31:07 AM आगे देखे.. हिमाचल में सुखी ठंड का कहर, कई जगह माइनस में पारा, एक हफ्ते तक नहीं गिरेगी बर्फ Himgiri Samacharr 11/17/2025 6:12:32 AM आगे देखे.. दिल्ली विस्फोट मामले में विस्फोटकों से लदी कार चलाने वाले डॉ. उमर नबी के घर को पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने किया ध्वस्त Himgiri Samacharr 11/13/2025 8:42:53 PM आगे देखे.. रूस का यूक्रेन पर हवाई हमला, राजधानी कीव में 11 इमारतें क्षतिग्रस्त, 12 लोग घायल Himgiri Samacharr 11/13/2025 8:41:11 PM आगे देखे.. फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर : आयरलैंड ने पुर्तगाल को 2-0 से हराकर किया बड़ा उलटफेर; रोनाल्डो को रेड कार्ड Himgiri Samacharr 11/13/2025 8:39:42 PM आगे देखे.. प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित नेहरू को जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि Himgiri Samacharr 11/13/2025 8:36:52 PM आगे देखे.. अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र,परिवार ने बयान जारी कर लोगों से की अपील Himgiri Samacharr 11/11/2025 11:33:01 PM आगे देखे.. हिमाचल में 1422 करोड़ की जाइका परियोजना केंद्र सरकार के प्रयासों का प्रतिफल: अनुराग सिंह ठाकुर Himgiri Samacharr 11/4/2025 6:10:10 AM आगे देखे.. नीतीश कुमार केंद्र सरकार में बैठे लोगों के निर्देशों पर काम कर रहे हैं : राहुल गांधी Himgiri Samacharr 11/4/2025 6:07:59 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address