|

देहरा में शनिवार को मुख्यमंत्री करेंगे ताबड़तोड़ प्रचार, आधा दर्जन चुनावी सभाओं को करेंगे सम्बोधित

Himgiri Samachar:

धर्मशाला, 05 जुलाई। देहरा उपचुनाव के लिए चुनावी प्रचार चरम पर पहुंच रहा है। देहरा में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में देहरा में शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चुनाव प्रचार पर उतरेंगे। वहीं भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर प्रचार की कमान संभालेंगे।

 

मुख्यमंत्री और अनुराग ठाकुर दोनों ही शनिवार को देहरा में आधा-आधा दर्जन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री डेरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, जलारियाँ नंदपुर, गुलेर, गठतुर तथा भटोली फ़कोरियां में चुनावी सभाओं को संबोधित कर अपनी धर्मपत्नी और कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर के पक्ष में लोगों से वोट मांगेंगे।

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment