नगर निगम शिमला के वार्डों की संख्या घटाने पर हाईकोर्ट पहुंची भाजपा Himgiri Samacharr Posted at: Mar 16, 2023 शिमला, 16 मार्च। शिमला नगर निगम चुनाव फिर से अदालत में उलझते दिख रहे हैं। राज्य में जहां कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बढ़ाए गए वार्डों की संख्या को खत्म कर दोबारा 41 से वार्ड 34 ही कर दिए गए हैं, वहीं भाजपा ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौतीदी है। भाजपा नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता सत्य पाल जैन ने इस मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में दरख्वास्त डालने के बाद कहा कि शिमला नगर निगम में वार्डों की संख्या 41 से घटाकर 34 करना हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1994 के प्रावधानों व हिमाचल प्रदेश नगर निगम (चुनाव) नियम, 2012 का उल्लंघन है। सतपाल जैन ने अपनी अर्जी में कोर्ट को बताया कि जब वार्डों को 34 से बढ़ाकर 41 करने की पूरी कवायद कानून को मद्देनजर रखते हुए और सभी नियमों की पालना करते हुए की थी, तो हिमाचल सरकार द्वारा वार्डों को 41 से घटाकर 34 करने के लिए अधिनियम में संशोधन करने का कोई औचित्य नहीं था।उन्होंने कहा कि अन्यथा वार्डों की संख्या 41 से घटाकर 34 करने के बाद भी डेलिमिटेशन के नियमों के अनुसार 34 वार्डों के डेलिमिटेशन की प्रक्रिया फिर से करने की क्या आवश्यकता थी। लिहाजा, वार्डों को 41 से घटाकर 34 करने के साथ-साथ पुराने डेलिमिटेशन को अपनाना दोनों अवैध, असंवैधानिक है और रद्द किए जाने योग्य हैं। उन्होंने आग्रह किया कि उत्तरदाताओं को हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम और नियमों के प्रावधानों के अनुसार नए सिरे से डेलिमिटेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निर्देशित किया जाए। हाईकोर्ट ने आगे की दलीलों के लिए मामले को 28 मार्च के लिए निर्धारित किया है।गौरतलब है कि पूर्व जयराम सरकार के दौरान नगर निगम चुनाव के लिए वार्डों की संख्या को बढ़ा दिया गया था और इनकी संख्या 34 से 41 कर दी गई थी।लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू की नई सरकार ने ऑर्डिनेंस के जरिए इसमें बदलाव कर दिया और वार्डों की संख्या पुरानी ही रखी है। RELATED NEWS 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री Himgiri Samacharr 10/5/2026 7:36:58 AM आगे देखे.. शिमला के चौपाल में प्लास्टिक कचरे से बनेगी सड़क, बीडीओ विनीत ठाकुर ने उठाया बीड़ा Himgiri Samacharr 9/29/2026 8:10:58 AM आगे देखे.. सेब पर आयात शुल्क घटाने के खिलाफ प्रदेशभर में आवाज उठाएगी किसान कांग्रेस Himgiri Samacharr 9/29/2026 8:09:24 AM आगे देखे.. हिमाचल में एक सप्ताह तक मौसम साफ, मानसून की चंद दिनों में होगी विदाई Himgiri Samacharr 9/29/2026 8:07:17 AM आगे देखे.. नौतोड़ के 20 हजार मामले लंबित, भाजपा के दबाव में राज्यपाल मंजूरी नहीं दे रहे : केसर नेगी Himgiri Samacharr 9/29/2026 8:04:23 AM आगे देखे.. हिमाचल के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में पांच रंगों की होगी यूनिफॉर्म, 2027-28 से लागू होगी नई व्यवस्था Himgiri Samacharr 9/25/2026 11:47:19 PM आगे देखे.. हिमाचल में तीन दिन 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट, भारी बारिश और बिजली गिरने की भी चेतावनी Himgiri Samacharr 9/25/2026 12:12:20 AM आगे देखे.. हिमाचल प्रदेश में 26-27 सितंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, सात जिलों में चेतावनी Himgiri Samacharr 9/23/2026 7:35:55 AM आगे देखे.. आपदा से टूटी सड़कों-पुलों के पांच लाख रुपये तक के टेंडर अब ऑफलाइन होंगे, अधिसूचना जारी Himgiri Samacharr 9/23/2026 7:34:05 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address