शिमला : इंटरनेट से नंबर ढूंढकर ऑनलाइन सरिया ऑर्डर करने में गवां दिए 11 लाख, पुलिस छानबीन में जुटी Himgiri Samacharr Posted at: Apr 28, 2025 शिमला, 28 अप्रैल। ऑनलाइन ठगी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है और अब साइबर अपराधी गूगल सर्च इंजन के जरिये भी लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। ताजा मामला जिला शिमला के रोहड़ू उपमंडल में सामने आया है, जहां जुब्बल निवासी गोविंद सिंह से 11.35 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।जानकारी के अनुसार गोविंद सिंह कारोबारी है और उसे अपने निजी निर्माण कार्य के लिए भारी मात्रा में सरिए की आवश्यकता थी। 25 अप्रैल को उन्होंने गूगल पर टाटा स्टील कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर का नंबर तलाशा। इसी दौरान एक शातिर ठग ने खुद को टाटा स्टील का एरिया मैनेजर आलोक कुमार बताकर उनसे संपर्क किया। ठग ने गोविंद सिंह का विश्वास जीतते हुए 15 टन सरिए का ऑर्डर बुक कराया और एडवांस में 11,35,650 रुपये की ऑनलाइन भुगतान करवा ली।गोविंद सिंह को भरोसा था कि वह सीधे कंपनी से माल खरीद रहे हैं, लेकिन तय समय पर जब सरिया नहीं पहुंचा और ठग से भी संपर्क नहीं हो पाया, तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने तुरंत रोहड़ू थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहड़ू के डीएसपी प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ने गूगल पर फर्जी संपर्क नंबर डालकर कारोबारी को अपने जाल में फंसाया। उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।डीएसपी ने आम जनता से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी कंपनी से ऑनलाइन खरीदारी करने से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी कार्यालय से पुष्टि अवश्य कर लें। उन्होंने यह भी सलाह दी कि किसी अंजान नंबर या लिंक पर बिना जांचे-परखे भरोसा न करें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। RELATED NEWS प्रदेश में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 523 केस दर्ज, 35 टीमें मैदान में उतरीं Himgiri Samacharr 11/22/2025 12:27:54 AM आगे देखे.. शिमला में सड़क धंसने से स्कूली बच्ची गड्ढे में गिरी, रस्सी से बचाई गई Himgiri Samacharr 11/21/2025 10:20:18 PM आगे देखे.. हिमाचल में सुखी ठंड का कहर, कई जगह माइनस में पारा, एक हफ्ते तक नहीं गिरेगी बर्फ Himgiri Samacharr 11/17/2025 6:12:32 AM आगे देखे.. हिमाचल प्रदेश में पंचायतों के पुनर्गठन पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक Himgiri Samacharr 11/17/2025 6:07:09 AM आगे देखे.. बेकाबू पिकअप ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत Himgiri Samacharr 11/13/2025 11:04:37 PM आगे देखे.. हिमाचल में रातें हुईं ज्यादा सर्द, मैदानी इलाके शिमला से भी ठंडे Himgiri Samacharr 11/11/2025 11:35:42 PM आगे देखे.. मुख्यमंत्री ने 66 पैट्रोलिंग वाहनों को दिखाई हरी झंडी, चिट्टे के खिलाफ चलेगा अभियान Himgiri Samacharr 11/4/2025 6:09:07 AM आगे देखे.. हिमाचल में अगले दो दिन बारिश-बर्फबारी का अनुमान, अलर्ट जारी Himgiri Samacharr 11/2/2025 10:54:17 PM आगे देखे.. शिमला की वादियां सैलानियों से गुलजार, होटलों में बढ़ी ऑक्यूपेंसी Himgiri Samacharr 10/25/2025 11:57:46 PM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address