शिमला : आदतन चिट्टा तस्कर को भेज़ा जेल, अब तक 39 सलाखों के पीछे Himgiri Samacharr Posted at: May 12, 2026 शिमला, 12 मई। शिमला पुलिस ने नशा तस्करी में बार-बार शामिल होने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आदतन चिट्टा तस्कर को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत हिरासत में लेकर कंडा जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य नशा तस्करों को दोबारा अपराध करने से रोकना और उन्हें समाज से दूर रखना है।पुलिस के मुताबिक मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र के रहने वाले 36 वर्षीय कुलदीप ठाकुर उर्फ मोनू, जो वर्तमान में शिमला के लोअर विकासनगर में रह रहा था, लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था। उसके खिलाफ धारा 3(1) पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत निरोधात्मक डिटेंशन की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई को हिमाचल प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद डिटेंशन आदेश जारी किए गए।आदेशों के तहत पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर वैधानिक प्रक्रिया पूरी की और बाद में उसे आदर्श कारागार कंडा में दाखिल कर दिया गया।शिमला पुलिस के अनुसार कुलदीप ठाकुर के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2023 में पूर्व शिमला थाना क्षेत्र में उसके पास से करीब 14 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। इसके बाद फरवरी 2025 में ढली थाना क्षेत्र में उससे करीब 3.36 ग्राम चिट्टा और डेढ़ लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे। जून 2025 में पूर्व शिमला थाना में दर्ज एक अन्य मामले में उसके कब्जे से लगभग 22 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई थी। वहीं अगस्त 2025 में संजौली थाना क्षेत्र में उससे करीब 5.48 ग्राम चिट्टा और 40 हजार रुपये बरामद किए गए थे।पुलिस का कहना है कि आरोपी लगातार नशा तस्करी में सक्रिय था और अपराध दोहराने की प्रवृत्ति को देखते हुए उसके खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई जरूरी समझी गई।जिला शिमला पुलिस के मुताबिक अब तक कुल 39 आरोपियों के खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। RELATED NEWS कोलकाता गोदाम हादसे में मालिक समेत पांच गिरफ्तार, मृतकों की संख्या पांच हुई Himgiri Samacharr 6/25/2026 12:19:32 AM आगे देखे.. शिमला के ऐतिहासिक वाइल्डफ्लावर हॉल को 35 साल की लीज पर देगा सुक्खू सरकार, दुनिया की बड़ी होटल कंपनियों को न्योता Himgiri Samacharr 6/25/2026 12:16:20 AM आगे देखे.. एचआरटीसी हड़ताल से पहले सुक्खू सरकार का बड़ा दांव, 656 नए ड्राइवरों की भर्ती, कल 31 डिपो में इंटरव्यू Himgiri Samacharr 6/23/2026 9:21:12 AM आगे देखे.. हिमाचल में योग दिवस की धूम, हजारों लोगों ने किया योग, राज्यपाल से लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू और सांसद भी हुए शामिल Himgiri Samacharr 6/21/2026 8:08:11 AM आगे देखे.. तीन दिवसीय पंजाब के दौरे पर रहेंगे नितिन नवीन Himgiri Samacharr 6/19/2026 7:37:21 AM आगे देखे.. झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Himgiri Samacharr 6/18/2026 8:57:02 AM आगे देखे.. एनसीपीआई में शामिल हाेने के बाद तृणमूल के बागी सांसदों की सुरक्षा बढ़ी, सुदीप बंद्योपाध्याय को मिलेगी ‘वाई’ श्रेणी Himgiri Samacharr 6/15/2026 8:28:48 AM आगे देखे.. आंधी-बारिश के अलर्ट के बीच 44 डिग्री तक तपा हिमाचल, ऊना सबसे गर्म Himgiri Samacharr 6/11/2026 7:37:52 AM आगे देखे.. तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा Himgiri Samacharr 6/11/2026 1:14:08 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address