|

दियोटसिद्ध में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Himgiri Samachar:

दियोटसिद्ध 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम दियोटसिद्ध में आयोजित किया गया। बड़सर की एसडीएम स्वाति डोगरा ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

 इस अवसर पर आयोजित योगाभ्यास सत्र में एसडीएम स्वाति डोगरा, उपमंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों और आम लोगों ने योगासन और प्राणायाम किया। स्वाति डोगरा ने बताया कि इस वर्ष के योग दिवस का विषय ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ बुजुर्गों को समर्पित है।

 

उन्होंने कहा कि अगर बढ़ती में नियमित रूप से योगासन एवं प्राणायाम किया जाए तो इससे कई गंभीर बीमारियों से बचाव हो सकता है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील भी की।

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment