शिमला में पटाखों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई, दुकान से 22 कार्टन जब्त Himgiri Samacharr Posted at: Oct 28, 2026 शिमला, 28 अक्तूबर। शिमला जिले में पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रामपुर के तलाई (नोगली) में एक दुकान से पटाखों के 22 कार्टन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में दुकान के मालिक दीपक बंसल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री से संबंधित है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि जिले में पटाखों की बिक्री और भंडारण के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है। पटाखे बेचने के लिए वैध लाइसेंस होना चाहिए और बिक्री प्रशासन की ओर से निर्धारित स्थानों पर ही की जा सकती है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें एफआईआर दर्ज करने और संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी शामिल है।प्रशासन के अनुसार पटाखों की बिक्री और भंडारण को नियंत्रित करने के लिए विस्फोटक अधिनियम, 1884 और विस्फोटक नियम, 2008 के प्रावधान लागू होते हैं। बिना वैध लाइसेंस पटाखे बेचना और उनका अवैध रूप से भंडारण करना कानून का उल्लंघन है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामपुर में इस मामले में बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी दीपक बंसल पुत्र रविंद्र बंसल रामपुर के निवासी हैं। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 और 288 तथा विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने आरोपी की तलाई (नोगली) स्थित दुकान से पटाखों के 22 कार्टन जब्त किए हैं। जब्त पटाखों को बुशहर हाउस रामपुर में रखा गया है। मामले की जांच रामपुर पुलिस कर रही है।उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि त्योहारों के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। पटाखों का अवैध भंडारण और असुरक्षित स्थानों पर उनकी बिक्री आग लगने और अन्य दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। उन्होंने विक्रेताओं से आवश्यक लाइसेंस लेने और प्रशासन की ओर से तय स्थानों पर ही पटाखे बेचने की अपील की।उन्होंने आम लोगों से भी अधिकृत विक्रेताओं से ही पटाखे खरीदने का आग्रह किया। प्रशासन और पुलिस नियमों के उल्लंघन पर निगरानी रखेंगे और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। RELATED NEWS ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान से कांग्रेस को घेरेगी हिमाचल भाजपा, पदयात्राओं में शामिल होंगे सीएम हिमंत बिस्वा सरमा सहित बड़े नेता Himgiri Samacharr 10/28/2026 6:52:42 AM आगे देखे.. हिमाचल के शहरों में कचरे से निपटने के लिए बनेगी दीर्घकालिक योजना : विक्रमादित्य सिंह Himgiri Samacharr 10/28/2026 6:50:32 AM आगे देखे.. हिमाचल में बदलेगा मौसम, कई जिलों में अंधड़-बारिश का अलर्ट, ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के आसार Himgiri Samacharr 10/28/2026 6:47:30 AM आगे देखे.. हिमाचल प्रदेश के नौ शहरों में सामान्य से नीचे पहुंचा पारा, 24-25 अक्टूबर को बिगड़ेगा मौसम Himgiri Samacharr 10/21/2026 11:04:25 PM आगे देखे.. नाले में गिरी मोटरसाइकिल, चालक की मौत Himgiri Samacharr 10/21/2026 10:41:36 PM आगे देखे.. हिमाचल में 25 अक्टूबर तक नहीं बिगड़ेगा मौसम, जनजातीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड Himgiri Samacharr 10/18/2026 11:03:06 PM आगे देखे.. 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री Himgiri Samacharr 10/5/2026 7:36:58 AM आगे देखे.. शिमला के चौपाल में प्लास्टिक कचरे से बनेगी सड़क, बीडीओ विनीत ठाकुर ने उठाया बीड़ा Himgiri Samacharr 9/29/2026 8:10:58 AM आगे देखे.. सेब पर आयात शुल्क घटाने के खिलाफ प्रदेशभर में आवाज उठाएगी किसान कांग्रेस Himgiri Samacharr 9/29/2026 8:09:24 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address