हिमाचल के शहरों में कचरे से निपटने के लिए बनेगी दीर्घकालिक योजना : विक्रमादित्य सिंह Himgiri Samacharr Posted at: Oct 28, 2026 शिमला, 28 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के शहरों में बढ़ते कचरे की समस्या से निपटने के लिए अगले 20 से 25 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर दीर्घकालिक योजना तैयार करने पर विचार किया जा रहा है। शहरी विकास एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कचरे के निस्तारण के लिए जमीन की सीमित उपलब्धता एक बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए आधुनिक तकनीक, कचरे के पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने पहले कुछ चयनित क्षेत्रों में पायलट परियोजनाएं शुरू करने का सुझाव दिया, जिससे परिणामों के आधार पर इनका विस्तार किया जा सके।विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को शहरी विकास विभाग और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के संयुक्त तत्वावधान में परियोजना ‘सर्कुलर भारत’ के तहत आयोजित राज्य स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एक दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की क्षमता बढ़ाना है। इसके साथ ही कचरा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, समावेशी और पर्यावरण के अनुकूल बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।गीले और सूखे कचरे को अलग रखने पर ध्यानमंत्री ने कहा कि शहरों में कचरे की समस्या के समाधान के लिए जनभागीदारी, जागरूकता और कचरे को उसके स्रोत पर अलग करना आवश्यक है। घरों और समुदायों में गीले तथा सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्र करने की आदत विकसित करनी होगी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने की बात भी कही। प्लास्टिक कचरे के बेहतर उपयोग और पुनर्चक्रण की संभावनाओं पर काम करने की जरूरत बताई।निदेशक शहरी विकास नीरज कुमार ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य शहरी निकायों की संस्थागत क्षमता मजबूत करना और नागरिकों की भागीदारी बढ़ाना है। इसके तहत कचरे का संग्रहण, परिवहन और प्रसंस्करण, संसाधनों की पुनर्प्राप्ति तथा पुनर्चक्रण पर काम किया जाएगा। मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) के प्रभावी संचालन पर भी ध्यान रहेगा। परियोजना के तहत तकनीकी विशेषज्ञता, प्रशिक्षण कार्यशालाओं और संबंधित संस्थाओं के बीच समन्वय के माध्यम से मौजूदा कचरा प्रबंधन ढांचे का बेहतर उपयोग करने की योजना है। RELATED NEWS ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान से कांग्रेस को घेरेगी हिमाचल भाजपा, पदयात्राओं में शामिल होंगे सीएम हिमंत बिस्वा सरमा सहित बड़े नेता Himgiri Samacharr 10/28/2026 6:52:42 AM आगे देखे.. शिमला में पटाखों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई, दुकान से 22 कार्टन जब्त Himgiri Samacharr 10/28/2026 6:49:07 AM आगे देखे.. हिमाचल में बदलेगा मौसम, कई जिलों में अंधड़-बारिश का अलर्ट, ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के आसार Himgiri Samacharr 10/28/2026 6:47:30 AM आगे देखे.. हिमाचल प्रदेश के नौ शहरों में सामान्य से नीचे पहुंचा पारा, 24-25 अक्टूबर को बिगड़ेगा मौसम Himgiri Samacharr 10/21/2026 11:04:25 PM आगे देखे.. नाले में गिरी मोटरसाइकिल, चालक की मौत Himgiri Samacharr 10/21/2026 10:41:36 PM आगे देखे.. हिमाचल में 25 अक्टूबर तक नहीं बिगड़ेगा मौसम, जनजातीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड Himgiri Samacharr 10/18/2026 11:03:06 PM आगे देखे.. 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री Himgiri Samacharr 10/5/2026 7:36:58 AM आगे देखे.. शिमला के चौपाल में प्लास्टिक कचरे से बनेगी सड़क, बीडीओ विनीत ठाकुर ने उठाया बीड़ा Himgiri Samacharr 9/29/2026 8:10:58 AM आगे देखे.. सेब पर आयात शुल्क घटाने के खिलाफ प्रदेशभर में आवाज उठाएगी किसान कांग्रेस Himgiri Samacharr 9/29/2026 8:09:24 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address