हिमाचल में रिटेल दुकानों के आवंटन से 40 फीसदी बढ़ा राजस्व Himgiri Samacharr Posted at: Mar 20, 2023 शिमला, 20 मार्च । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को सदन में आबकारी नीति पर विशेष वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि रिटेल दुकानों के आवंटन से पिछले वर्ष की तुलना में 40 फीसदी अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष तक ठेके 10 फीसदी पर रिन्यू होते थे। उनकी सरकार ने इस व्यवस्था को बदला। इससे यह बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि 1296 करोड़ रुपए के मुकाबले इस बार ऑक्शन व टैंडर से 1815.35 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। इस प्रकार इसमें पिछले वर्ष के मुकाबले 520 करोड़ रुपए अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने चार वर्ष तक लगातार 10 फीसदी की ही बढ़ोतरी की थी। यदि इस साल भी यही नीति अपनाई होती तो राजस्व को 370 करोड़ का नुकसान होना था। उन्होंने कहा कि इस बार आबकारी विभाग से 2800 करोड़ रुपए मिलेगा और मिल्क सेस से 100 से 120 करोड़ रुपए का राजस्व जुटाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि टेंडर और ऑक्शन पूरी पारदर्शी तरीके से हुआ है और इससे राजस्व बढ़ा है। RELATED NEWS 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री Himgiri Samacharr 10/5/2026 7:36:58 AM आगे देखे.. शिमला के चौपाल में प्लास्टिक कचरे से बनेगी सड़क, बीडीओ विनीत ठाकुर ने उठाया बीड़ा Himgiri Samacharr 9/29/2026 8:10:58 AM आगे देखे.. सेब पर आयात शुल्क घटाने के खिलाफ प्रदेशभर में आवाज उठाएगी किसान कांग्रेस Himgiri Samacharr 9/29/2026 8:09:24 AM आगे देखे.. हिमाचल में एक सप्ताह तक मौसम साफ, मानसून की चंद दिनों में होगी विदाई Himgiri Samacharr 9/29/2026 8:07:17 AM आगे देखे.. नौतोड़ के 20 हजार मामले लंबित, भाजपा के दबाव में राज्यपाल मंजूरी नहीं दे रहे : केसर नेगी Himgiri Samacharr 9/29/2026 8:04:23 AM आगे देखे.. हिमाचल के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में पांच रंगों की होगी यूनिफॉर्म, 2027-28 से लागू होगी नई व्यवस्था Himgiri Samacharr 9/25/2026 11:47:19 PM आगे देखे.. हिमाचल में तीन दिन 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट, भारी बारिश और बिजली गिरने की भी चेतावनी Himgiri Samacharr 9/25/2026 12:12:20 AM आगे देखे.. हिमाचल प्रदेश में 26-27 सितंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, सात जिलों में चेतावनी Himgiri Samacharr 9/23/2026 7:35:55 AM आगे देखे.. आपदा से टूटी सड़कों-पुलों के पांच लाख रुपये तक के टेंडर अब ऑफलाइन होंगे, अधिसूचना जारी Himgiri Samacharr 9/23/2026 7:34:05 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address