डॉ. सिकंदर कुमार ने संसद में उठाए समुद्री उद्योग और दिव्यांग शिक्षा के मुद्दे Himgiri Samacharr Posted at: Jul 30, 2025 शिमला, 30 जुलाई। हिमाचल से राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार ने बुधवार को संसद में समुद्री उद्योग और दिव्यांग शिक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री से पूछा कि क्या भारत के समुद्री उद्योग में डिजिटल बदलाव लाने के लिए कोई समझौता हुआ है। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बताया कि मंत्रालय ने प्रगत संगणन विकास केन्द्र (सी-डैक) के साथ भारतीय समुद्री क्षेत्र में डिजिटल उत्कृष्ठता केन्द्र बनाने के लिए एमओयू किया है। इसका मकसद आधुनिक आईटी सॉल्यूशन्स से बंदरगाह और नौवहन क्षेत्र को तेजी से डिजिटल बनाना और नवाचार को बढ़ावा देना है।मंत्री ने बताया कि सरकार ने ‘सागर’ नाम का एक नया प्लेटफॉर्म भी शुरू किया है, जिससे बंदरगाहों और नौवहन क्षेत्र में कामकाज आसान होगा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही बंदरगाहों में लगने वाले शुल्कों को एकसमान बनाने के लिए मानकीकृत दरमान (एसओआर) टेम्पलेट लागू किया गया है, जिससे शुल्क का निर्धारण पारदर्शी ढंग से होगा।डॉ. सिकंदर कुमार ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी सवाल पूछे। इसके जवाब में शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने बताया कि सरकार दिव्यांग बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कई कदम उठा रही है। इसके तहत राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस), दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और एनसीईआरटी के बीच जून 2025 में समझौता हुआ है। इसके अलावा एनआईओएस ने जुलाई 2025 में भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के साथ भी समझौता किया है।मंत्री ने बताया कि एनसीईआरटी ने ‘निष्ठा’ के तहत ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण मॉड्यूल बनाए हैं, जिससे सामान्य शिक्षक भी दिव्यांग बच्चों को अच्छी तरह पढ़ा सकें। सरकार ने सुनने में अक्षम बच्चों के लिए पीएम-ई विद्या के तहत 24 घंटे चलने वाला चैनल नंबर 31 शुरू किया है, जिसमें भारतीय सांकेतिक भाषा में पढ़ाई की सामग्री दी जाती है। RELATED NEWS बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला 'मस्ती 4' का जादू Himgiri Samacharr 11/22/2025 12:31:07 AM आगे देखे.. हिमाचल में सुखी ठंड का कहर, कई जगह माइनस में पारा, एक हफ्ते तक नहीं गिरेगी बर्फ Himgiri Samacharr 11/17/2025 6:12:32 AM आगे देखे.. दिल्ली विस्फोट मामले में विस्फोटकों से लदी कार चलाने वाले डॉ. उमर नबी के घर को पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने किया ध्वस्त Himgiri Samacharr 11/13/2025 8:42:53 PM आगे देखे.. रूस का यूक्रेन पर हवाई हमला, राजधानी कीव में 11 इमारतें क्षतिग्रस्त, 12 लोग घायल Himgiri Samacharr 11/13/2025 8:41:11 PM आगे देखे.. फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर : आयरलैंड ने पुर्तगाल को 2-0 से हराकर किया बड़ा उलटफेर; रोनाल्डो को रेड कार्ड Himgiri Samacharr 11/13/2025 8:39:42 PM आगे देखे.. प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित नेहरू को जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि Himgiri Samacharr 11/13/2025 8:36:52 PM आगे देखे.. अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र,परिवार ने बयान जारी कर लोगों से की अपील Himgiri Samacharr 11/11/2025 11:33:01 PM आगे देखे.. हिमाचल में 1422 करोड़ की जाइका परियोजना केंद्र सरकार के प्रयासों का प्रतिफल: अनुराग सिंह ठाकुर Himgiri Samacharr 11/4/2025 6:10:10 AM आगे देखे.. नीतीश कुमार केंद्र सरकार में बैठे लोगों के निर्देशों पर काम कर रहे हैं : राहुल गांधी Himgiri Samacharr 11/4/2025 6:07:59 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address