मेलबर्न, 11 मई। ऑस्ट्रेलिया ने मई-जून 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला और बांग्लादेश दौरे के लिए अपनी सीमित ओवरों की टीमों का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी मिशेल मार्श करेंगे। इस दौरे के लिए कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला है, जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को सभी टीमों से बाहर रखा गया है।
तेज गेंदबाज बिली स्टैनलेक और राइली मेरेडिथ की एकदिवसीय टीम में वापसी हुई है। वहीं युवा खिलाड़ियों ओलिवर पीक, लियाम स्कॉट और जोएल डेविस को पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। पीक को केवल पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए चुना गया है, जबकि स्कॉट को बांग्लादेश दौरे की एकदिवसीय टीम में भी जगह मिली है। डेविस को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 टीम में मौका मिला है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खेल रहे ट्रैविस हेड, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस और जेवियर बार्टलेट पाकिस्तान श्रृंखला के बाद बांग्लादेश दौरे के लिए टीम से जुड़ेंगे। ये खिलाड़ी क्रमशः ओलिवर पीक, बिली स्टैनलेक, राइली मेरेडिथ और मैट शॉर्ट की जगह लेंगे।
गौरतलब है कि एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके ग्लेन मैक्सवेल को टी20 टीम में भी जगह नहीं मिली है।
चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा, “नए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौका मिलते देखना हमेशा उत्साहजनक होता है। अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का यह मिश्रण उपमहाद्वीप के इन दौरों में टीम को संतुलन देगा।”
पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की एकदिवसीय टीम
मिशेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नेमैन, मार्नस लाबुशेन, राइली मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टैनलेक और एडम जाम्पा।
बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की एकदिवसीय टीम
मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नेमैन, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट और एडम जाम्पा।
बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम
मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुह्नेमैन, राइली मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ और एडम जाम्पा।