|

तीन राज्यों में राज्यसभा चुनाव : 15 में से 10 भाजपा उम्मीदवार जीते

Himgiri Samachar:

नई दिल्ली, 27 फरवरी। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को राज्यसभा की 15 सीटों के लिए चुनाव हुए। इन राज्यों में एक-एक अतिरिक्त उम्मीदवार था। कर्नाटक में कांग्रेस के तीन और भाजपा के एक उम्मीदवार जीते, उत्तर प्रदेश में 8 भाजपा के और दो सपा के उम्मीदवार जीते और हिमाचल प्रदेश में एक सीट भाजपा के खाते में गई है।

 

चुनाव आयोग ने 15 राज्यों की 56 सीटों पर द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा की थी। इनमें 12 राज्यों में 41 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।

 

कर्नाटक में घोषित नतीजों को मुताबिक कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव जीत गए। अजय माकन, डॉ सैयद नसीर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर राज्यसभा सांसद बने। वहीं भाजपा के नारायण बंदगे भी राज्यसभा सदस्य बन गए हैं।

 

हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और कांग्रेस के ही बागी हर्ष महाजन के बीच मुकाबला था। दोनों सीटों पर मतदान के बाद 34-34 वोट दोनों उम्मीदवारों को पड़े। मुकाबला बराबरी पर रहने के पर्ची के जरिए नाम तय किया गया और हर्ष महाजन उसमें जीत गए।

 

उत्तर प्रदेश में देर तक गिनती चली। इसमें भाजपा के आठ और सपा के दो उम्मीदवार जीते। भाजपा की ओर से आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, नवीन जैन चुनाव जीते। भाजपा के 8वें प्रत्याशी संजय सेठ भी चुनाव जीते। वहीं सपा से जया बच्चन, रामजी लाल सुमन चुनाव जीते और तीसरे प्रत्याशी आलोक रंजन चुनाव हार गए। राज्यसभा की 10 सीटों पर 11 प्रत्याशी मैदान में थे।

 

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment