अगरतला, 9 मार्च। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को अगरतला पहुंचे। वह त्रिपुरा में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में शामिल होंगे।
केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा के अगरतला पहुंचने पर एमबीबी एयरपोर्ट पर वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। दरअसल, राज्य में भाजपा सरकार
के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य मेें स्वामी विवेकानंद मैदान पर आज एक जनसभा का आयोजन किया गया है। इस सभा को मुख्यमंत्री माणिक साहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद राजीव भट्टाचार्य और लोकसभा सांसद कृति सिंह देबबर्मा के साथ केन्द्रीय मंत्री नड्डा संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री नड्डा के इस दौरे को भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। सरकार की बीते दो वर्षों की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को इस रैली के माध्यम से जनता के सामने रखा जाएगा।
इस जनसभा के सफल आयाेजन के लिए राज्य के वरिष्ठ मंत्री रतन लाल नाथ की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय ए समिति का गठन किया गया है। मंत्रियों, विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को इस आयोजन को भव्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।