लाहौल स्पीति की नई एसपी बनीं आईपीएस इल्मा अफरोज Himgiri Samacharr Posted at: Mar 10, 2025 शिमला, 10 मार्च। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए एक आईपीएस अधिकारी का तबादला और एक अन्य पुलिस अधिकारी के स्थानांतरण आदेश को रद्द किया है।इस सम्बंध में जारी अधिसूचना के अनुसार सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिश पर वर्ष 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज, जो वर्तमान में पुलिस जिला बद्दी में बतौर पुलिस अधीक्षक कार्यरत थीं, को अब लाहौल-स्पीति जिले के मुख्यालय केलांग में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही जिला कुल्लू के पुलिस अधीक्षक व आईपीएस अधिकारी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलाचंद्रन, आईपीएस को लाहौल-स्पीति का अतिरिक्त प्रभार संभालने से मुक्त कर दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और इसे जनहित में लिया गया निर्णय बताया गया है।इसके अलावा राज्य सरकार ने पुलिस उप अधीक्षक (एसडीपीओ) स्तर के अधिकारी के स्थानांतरण आदेश को रद्द कर दिया है। वर्ष 2020 बैच के हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (एचपीपीएस) के अधिकारी राज कुमार, जो वर्तमान में उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) भावानगर जिला किन्नौर के पद पर कार्यरत हैं को 24 दिसंबर 2024 के आदेशानुसार डाडासीबा जिला कांगड़ा स्थानांतरित किया गया था। लेकिन अब सरकार ने उक्त स्थानांतरण आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। RELATED NEWS केंद्र ने उड़द के शुल्क मुक्त आयात को 31 मार्च 2026 तक बढ़ाया Himgiri Samacharr 3/11/2025 7:34:32 AM आगे देखे.. आईपीएल 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स को झटका, पहले हाफ में नहीं खेल पाएंगे मयंक यादव Himgiri Samacharr 3/10/2025 10:45:00 PM आगे देखे.. रोहित शर्मा ने संन्यास की अटकलों को किया खारिज, कहा – "मैं संन्यास नहीं लेने वाला" Himgiri Samacharr 3/10/2025 6:36:20 AM आगे देखे.. जेपी नड्डा पहुंचे अगरतला, राज्य में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने के जश्न में होंगे शामिल Himgiri Samacharr 3/9/2025 4:24:50 AM आगे देखे.. श्री काशी विश्वनाथ धाम में पूरे उल्लास के साथ निभाई गई हल्दी की रस्म Himgiri Samacharr 3/9/2025 12:48:40 AM आगे देखे.. वैजयंती माला का स्वास्थ्य अच्छा है; झूठी खबरें फैलाना बंद करें: परिजन Himgiri Samacharr 3/7/2025 9:57:24 PM आगे देखे.. इजरायल ने वेस्ट बैंक से 10 भारतीय मजदूरों को छुड़ाया, पासपोर्ट छीन कर बनाए गए थे बंधक Himgiri Samacharr 3/6/2025 11:36:56 PM आगे देखे.. हमें लोक कल्याण की भावना को लेकर कार्य करना चाहिए : मोहन भागवत Himgiri Samacharr 3/6/2025 7:45:16 AM आगे देखे.. आईसीसी वनडे रैंकिंग में विराट कोहली चौथे स्थान पर पहुंचे, शुभमन गिल शीर्ष पर कायम Himgiri Samacharr 3/5/2025 5:39:27 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address