हिमाचल के बद्दी में पकड़ा नशीली दवाओं का जखीरा, दो गिरफ्तार Himgiri Samacharr Posted at: May 08, 2026 शिमला, 08 मई। हिमाचल प्रदेश में सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस और ड्रग विभाग ने नशे के खिलाफ बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा पकड़ा है। सालासर कॉम्प्लेक्स में हुई इस छापेमारी में 2 लाख 23 हजार से अधिक नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पुलिस के अनुसार हिमाचल प्रदेश पुलिस और ड्रग विभाग की टीम ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर सालासर कॉम्प्लेक्स में छापा मारा। जांच के दौरान टीम को वहां भारी मात्रा में नशीली और प्रतिबंधित दवाइयां मिलीं। बरामद दवाइयों में ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड की 1,61,920 गोलियां और अल्प्राजोलम (एट्रॉक्स-0.5) की 61,164 गोलियां शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये दवाइयां नशे के तौर पर इस्तेमाल की जाती हैं और इनके अवैध कारोबार पर कानून के तहत सख्त रोक है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव पूजन प्रजापति निवासी उत्तर प्रदेश और अनुराग शुक्ला निवासी कानपुर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस और अनुमति के इन प्रतिबंधित दवाइयों का भंडारण और कारोबार कर रहे थे।पुलिस ने बरामद दवाइयों को कब्जे में लेकर थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था।छापेमारी के दौरान टीम को अन्य संदिग्ध और अवैध दवाइयां भी मिली हैं। इन दवाइयों के संबंध में ड्रग विभाग ने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत अलग से कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।डीजीपी अशोक तिवारी ने बताया कि प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों और अवैध दवा कारोबारियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। RELATED NEWS शिमला में जिला परिषद सदस्यों ने ली शपथ, भाजपा का जोरदार हंगामा Himgiri Samacharr 6/6/2026 8:59:05 AM आगे देखे.. हिमाचल में शराब पीने वालों की संख्या घटी, फिर भी उत्तर भारत में सबसे आगे : रिपोर्ट Himgiri Samacharr 6/6/2026 8:57:35 AM आगे देखे.. शहरी निकाय-पंचायत चुनाव के बाद सुक्खू सरकार का ‘रोजगार दांव’, 1456 पदों पर भर्ती का एलान Himgiri Samacharr 6/6/2026 8:55:34 AM आगे देखे.. हिमाचल में फिर बढ़ने लगी तपिश, अगले 3 दिन सताएगी गर्मी, 11 जून से आंधी-बारिश का अलर्ट Himgiri Samacharr 6/6/2026 8:54:07 AM आगे देखे.. हिमाचल कैबिनेट ने खोला नौकरियों का पिटारा, 1456 पदों पर भर्ती का ऐलान Himgiri Samacharr 6/6/2026 8:11:19 AM आगे देखे.. हिमाचल में फिर बढ़ने लगी तपिश, 11 जून से बदलेगा मौसम Himgiri Samacharr 6/6/2026 1:00:41 AM आगे देखे.. हिमाचल में 11 जून तक बारिश के आसार, तीन जिलों में येलो अलर्ट Himgiri Samacharr 6/5/2026 8:55:06 AM आगे देखे.. विश्व पर्यावरण दिवस : हिमाचल के 7 स्कूलों और चंबा जिले को मिला मुख्यमंत्री ग्रीन स्कूल ट्रॉफी सम्मान Himgiri Samacharr 6/5/2026 8:48:29 AM आगे देखे.. हिमाचल के दो पूर्व मुख्य सचिव आमने-सामने, सेवानिवृत्त आईएएस श्रीकांत बाल्दी पर एफआईआर Himgiri Samacharr 6/5/2026 8:26:55 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name *Email address