शिमला : दफ्तर से घर लौटा अफसर, फंदा लगाकर किया सुसाइड Himgiri Samacharr Posted at: May 08, 2026 शिमला, 08 मई। राजधानी शिमला में एक अधिकारी ने ख़ौफ़नाक कदम उठाते हुए फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक अधिकारी रामेश्वर शर्मा (उम्र करीब 45 वर्ष) नगर निगम शिमला में डिप्टी कंट्रोलर पद पर तैनात थे। उन्होंने शुक्रवार को अपने निवास स्थान कसुम्पटी, शिमला में फांसी लगाकर जान दे दी।रामेश्वर शर्मा पुत्र श्री तुलसी राम मूल रूप से शिमला जिले के चिडगांव क्षेत्र के सीमा गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में कसुम्पटी में परिवार संग रह रहे थे। जानकारी के अनुसार वे शुक्रवार सुबह अपने कार्यालय पहुंचे थे। दोपहर में उन्होंने छुट्टी ली और घर पहुंच गए। कुछ घंटों बाद उनके घर में यह दुखद घटना सामने आई। अधिकारी की पत्नी ने जब उन्हें कमरे में फांसी पर लटका देखा तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है और मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे, इसकी छानबीन की जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम शिमला में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी स्तब्ध हैं। इस घटना से मृतक के परिवार के सदस्य सदमे में हैं। इस मामले में एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से थाना छोटा शिमला को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया है, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया। मृतक व्यक्ति नगर निगम शिमला में डिप्टी कंट्रोलर के पद पर कार्यरत थे।उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक दिन के समय कार्यालय गए थे तथा सामान्य समय से पूर्व वापस घर लौट आए थे। उनकी पत्नी द्वारा उन्हें घर पर फंदे से लटका हुआ पाया गया।एसएसपी के मुताबिक पुलिस द्वारा बीएनएसएस की धारा 194 के अंतर्गत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है तथा मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। RELATED NEWS बारिश से भीगा हिमाचल, अभी नहीं पहुंचा मानसून, जुलाई की शुरुआत में दस्तक की उम्मीद Himgiri Samacharr 6/25/2026 12:17:32 AM आगे देखे.. एचआरटीसी सेवाएं बाधित नहीं होने देंगे, जरूरत पड़ी तो करेंगे नई भर्ती : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री Himgiri Samacharr 6/23/2026 9:24:03 AM आगे देखे.. प्रधानमंत्री मोदी ने योग को वैश्विक जन आंदोलन बनाया : जयराम ठाकुर Himgiri Samacharr 6/21/2026 6:30:00 AM आगे देखे.. शिमला में पर्यटकों की भीड़, रोजाना 40 हज़ार वाहनों की आवाजाही, वीकेंड पर होटल पैक Himgiri Samacharr 6/21/2026 6:18:12 AM आगे देखे.. मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल विश्वविद्यालय में किया नए भवनों का लोकार्पण-शिलान्यास, ग्रीन हाइड्रोजन रिसर्च पर दिया जोर Himgiri Samacharr 6/19/2026 7:42:48 AM आगे देखे.. हिमाचल के मैदानी इलाक़ो में फिर बढ़ी तपिश, शिमला में बरसे बादल, 22 जून तक अलर्ट Himgiri Samacharr 6/19/2026 7:39:34 AM आगे देखे.. मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों को दिलाई शपथ Himgiri Samacharr 6/18/2026 9:03:00 AM आगे देखे.. हिमाचल प्रदेश के चंबा में खाई में गिरी बोलेरो, सात लोगों की मौत Himgiri Samacharr 6/18/2026 9:01:18 AM आगे देखे.. किशाऊ बांध पर गतिरोध खत्म, हिमाचल के हिस्से के 2 हज़ार करोड़ रुपये अन्य राज्य करेंगे वहन Himgiri Samacharr 6/16/2026 8:41:48 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address