हिमाचल की पहली महिला आईपीएस सतवंत अटवाल त्रिवेदी राष्ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत Himgiri Samacharr Posted at: Jan 25, 2023 शिमला, 25 जनवरी । हिमाचल प्रदेश पुलिस की एडीजी व आईपीएस अधिकारी सतवंत अटवाल को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। इसके अलावा राज्य के चार पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक से नवाजा है। गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन पुरस्कारों की घोषणा की है। जिन पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक मिला है, उनमें फारेंसिक लैव जुन्गा के डीएसपी राहुल शर्मा, प्रथम बैटालियन जुन्गा के असिस्टैंट कमांडेट जितेंद्र सिंह, प्रथम बैटालियन जुन्गा के सब इंस्पेक्टर इंद्र दत और स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो शिमला के हैड कांस्टेबल सुशील कुमार शामिल हैं।राष्ट्रपति पुलिस पदक गणतंत्र दिवस के मौके पर हर साल प्रदान किया जाता है। राष्ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत सतवंत अटवाल त्रिवेदी को तेज तर्रार महिला पुलिस अधिकारी के तौर पर जाना जाता है। उन्हें जांच कार्य में महारत हासिल है। उन्हें साईबर एक्सपर्ट भी माना जाता है। उनके पति अभिषेक त्रिवेदी भी हिमाचल कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।1996 बैच की आईपीएस अधिकारी सतवंत अटवाल त्रिवेदी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की रहने वाली है। वह हिमाचल प्रदेश की प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी हैं। इसके अलावा उन्हें एनआईए और बीएसएफ की पहली महिला अधिकारी होने का गौरव भी प्राप्त है।हिमाचल में महिलाओं से जुड़े अपराध की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने व महिलाओं के लिए अलग थाने खोलने का श्रेय भी अटवाल को ही जाता है।उन्होंने हिमाचल प्रदेश के अपने कैडर के साथ-साथ अन्य प्रतिष्ठित पुलिस संगठनों के विभिन्न पदों पर एक पुलिस अधिकारी के रूप में सराहनीय सेवाओं की एक समृद्ध गाथा को भी लिखा है। इसके अलावा उन्होंने सीमा सुरक्षा बल में भारत के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यान्वयन को सफलतापूर्वक शुरू किया।उन्होंने राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में सेवा प्रदान की है, राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में संकाय, एसपी रैंक पर जिला पुलिस सशस्त्र बटालियन का नेतृत्व कर चुकी है। होम कैडर में लौटने से पहले वह सीमा सुरक्षा बल के खुफिया निदेशालय का नेतृत्व कर रही थी। उन्हें वर्ष 2012 में सराहनीय सेवा के लिए प्रतिष्ठित पुलिस पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। RELATED NEWS मसूद अजहर पर इनाम की राशि बढ़ाना पाकिस्तान की खोखली कवायद : भारत Himgiri Samacharr 9/15/2026 7:01:03 AM आगे देखे.. अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 85 उम्मीदवारों का चयन Himgiri Samacharr 9/15/2026 6:59:15 AM आगे देखे.. बंदरों और आवारा कुत्तों के आतंक के खिलाफ शिमला नागरिक सभा का प्रदर्शन Himgiri Samacharr 9/14/2026 6:48:08 AM आगे देखे.. ड्राइंग टीचर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित Himgiri Samacharr 9/10/2026 8:26:13 AM आगे देखे.. हिमाचल में 16 सितम्बर तक धीमा रहेगा मॉनसून, कोई अलर्ट नहीं Himgiri Samacharr 9/10/2026 8:22:01 AM आगे देखे.. प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण योजना में शिमला को मिला बेस्ट परफॉर्मेंस का अवार्ड Himgiri Samacharr 9/7/2026 6:35:58 AM आगे देखे.. शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन के सच्चे मार्गदर्शक और राष्ट्र निर्माण का आधार : प्रो. वीर सिंह रांगड़ा Himgiri Samacharr 9/6/2026 5:55:00 AM आगे देखे.. त्योहारी सीजन में उत्तर रेलवे चलाएगा आठ विशेष ट्रेनें Himgiri Samacharr 9/3/2026 9:19:02 AM आगे देखे.. सभी पात्र कर्मचारियों को मिलेगा ओपीएस, 2,229 करोड़ के लंबित वेतन-पेंशन भुगतान किए : मुख्यमंत्री सुक्खू Himgiri Samacharr 9/3/2026 9:08:38 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address