|

इंफाल में बाढ़ प्रभावितों से मिले राहुल गांधी

Himgiri Samachar:

इंफाल, 08 जुलाई। कांग्रेस सांसद तथा प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी सोमवार को बाढ़ प्रभावित असम के कछार और मणिपुर के जिरीबाम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राहत शिविर का दौरा करने के बाद इंफाल पहुंचे।

 

 

इंफाल में उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इंफाल हवाई अड्डे पर मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राहुल गांधी के स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता एकत्र हुए।

 

 

उल्लेखनीय है कि आज सुबह राहुल गांधी नई दिल्ली से विशेष विमान से सिलचर के कुंभीरग्राम हवाई अड्डे पर उतरे। वहां से सड़क मार्ग से राहुल गांधी मणिपुर के जिरीबाम तक पहुंचे।

 

 

रास्ते में उन्होंने कछार जिले के एक बाढ़ राहत शिविर का दौरा किया। जिरीबाम से विशेष विमान के जरिए राहुल गांधी इंफाल हवाई अड्डे पर पहुंचे।

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment