शिमला : 600 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, बाप-बेटे की मौत, तीन की हालत नाजुक Himgiri Samacharr Posted at: Apr 22, 2025 शिमला, 23 अप्रैल। जिला शिमला के चौपाल उपमंडल में एक सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मंगलवार शाम उस वक्त हुआ जब माटल से पुलबाहल की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर रिऊणी के पास गल्लू नाला के समीप करीब 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर चौपाल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया जबकि प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को गंभीर अवस्था में आइजीएमसी शिमला रैफर किया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे का कारण वाहन चालक की लापरवाही मानी जा रही है। कार (HP08A-5934) को दीपक शर्मा (27) निवासी गांव शिल्ली, डाकघर पुलबाहल तहसील चौपाल चला रहे थे। बताया गया कि दीपक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिससे कार सीधे गहरी खाई में जा समाई। हादसे में दीपक शर्मा और उनके पिता राम लाल (57) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दीपक की मां सुमन देवी (51) गम्भीर रूप से घायल है।अन्य घायलों की पहचान राजेश शर्मा (28) निवासी थानाधार जिला शिमला और पंकज शर्मा (25) निवासी राजगढ़ जिला सिरमौर के रूप में हुई है। इनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए आइजीएमसी भेजा गया है।चौपाल थाना में इस संबंध में घायल राजेश शर्मा के बयान पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 व 125(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे की विस्तृत जांच कर रही है।चौपाल के डीएसपी सुशांत शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बुधवार को बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। RELATED NEWS शिमला में वर्मा ज्वेलर्स की चार दिवसीय प्रदर्शनी शुरू, 50 हजार रुपये से अधिक की खरीदारी पर मिलेगा उपहार Himgiri Samacharr 4/26/2025 6:49:40 AM आगे देखे.. हिमाचल के पीएम श्री स्कूलों के 88 शिक्षको का दल गुजरात रवाना Himgiri Samacharr 4/25/2025 10:28:15 PM आगे देखे.. पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च, श्रद्धांजलि अर्पित Himgiri Samacharr 4/25/2025 8:35:40 AM आगे देखे.. देवभूमि क्षत्रिय संगठन के खिलाफ चक्का जाम पर एफआईआर दर्ज Himgiri Samacharr 4/24/2025 11:08:17 PM आगे देखे.. कृषि-बागवानी के सुदृढ़ीकरण पर दो हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार : सुक्खू Himgiri Samacharr 4/24/2025 7:38:07 AM आगे देखे.. पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शिमला में बाजार बंद Himgiri Samacharr 4/23/2025 11:07:14 PM आगे देखे.. पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट, सीमाओं पर सख्त निगरानी के निर्देश Himgiri Samacharr 4/23/2025 8:27:04 AM आगे देखे.. हिमाचल में छोटी प्लास्टिक बोतलों पर प्रतिबंध, वाहनों में कूड़ेदान लगाना अनिवार्य Himgiri Samacharr 4/23/2025 6:17:42 AM आगे देखे.. मुख्यमंत्री सुक्खू ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की Himgiri Samacharr 4/23/2025 12:06:48 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address