|

मुख्यमंत्री सुक्खू ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की

Himgiri Samachar:

शिमला, 23 अप्रैल। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार सांय हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस हमले में कई निर्दोष पर्यटकों की मृत्यु हो गई और कई लोग घायल हुए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने इस हमले को "कायरता पूर्ण कृत्य" करार देते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकतीं। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि ऐसी शर्मनाक घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

 

"इस बेहद दुखद घड़ी में हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं। यह एक अमानवीय कृत्य है और हिमाचल प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है," मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने शोक संदेश में कहा।

 

उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment