हिमाचल के पीएम श्री स्कूलों के 88 शिक्षको का दल गुजरात रवाना Himgiri Samacharr Posted at: Apr 25, 2025 शिमला, 26 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश में पीएम श्री स्कूलों के 88 शिक्षक गुजरात में शिक्षा के नवाचारों को समझने के लिए रवाना हो गए है। इन शिक्षकों में प्रधानाचार्य, केंद्रीय मुख्य शिक्षक, अध्यापक और जिला नोडल अधिकारी शामिल हैं। यह शिक्षक गुजरात में शिक्षा के क्षेत्र में अपनाएं जा रहे नवाचार के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस दौरान यह शिक्षक गुजरात के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जाएंगे। यह शिक्षक 24 अप्रैल को शिमला से रवाना हुए है और 29 अप्रैल तक गुजरात में शैक्षणिक भ्रमण पर रहने वाले है।हिमाचल प्रदेश में पीएम श्री स्कूल योजना कार्यक्रम शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा के तहत चलाया जा रहा है।शिक्षा विभाग व समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना अधिकारी समग्र राजेश शर्मा (IFS) के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए जा रहे है। छात्रों, शिक्षकों को देश व दुनिया के समृद्ध शिक्षा व्यवस्थाओं को समझने के लिए उन राज्यो व देशों में शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा जा रहा है । ताकि प्रदेश में भी शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ किया जा सकें। इसी कड़ी में इन शिक्षकों को भी गुजरात भ्रमण पर भेजा गया है। इस भ्रमण में कुल्लू, कांगड़ा, ऊना, सिरमौर, किन्नौर और हमीरपुर जिलों के प्रधानाध्यापक हिस्सा ले रहे हैं।वहीं पीएम श्री स्कूल कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि इससे पहले 98 शिक्षकों का एक दल गुजरात का भ्रमण कर चुका है। इसके तहत सरकार व समग्र शिक्षा का लक्ष्य है कि अधिक से शिक्षकों को विकसित राज्यों में शिक्षा के क्षेत्र में अपनाएं जा रहे नवाचार से प्रशिक्षित किया जा सकें और छात्रों को इसका लाभ मिले और हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जा सके ! उन्होंने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण में भाग ले रहे सभी प्रतिभागी प्रदेश सरकार द्वारा गुणात्मक शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना कर रहे हैं। नोडल अधिकारी ने कहा कि प्रदेश के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा मुहैया करवाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है इसके लिए सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। RELATED NEWS शिमला में वर्मा ज्वेलर्स की चार दिवसीय प्रदर्शनी शुरू, 50 हजार रुपये से अधिक की खरीदारी पर मिलेगा उपहार Himgiri Samacharr 4/26/2025 6:49:40 AM आगे देखे.. पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च, श्रद्धांजलि अर्पित Himgiri Samacharr 4/25/2025 8:35:40 AM आगे देखे.. देवभूमि क्षत्रिय संगठन के खिलाफ चक्का जाम पर एफआईआर दर्ज Himgiri Samacharr 4/24/2025 11:08:17 PM आगे देखे.. कृषि-बागवानी के सुदृढ़ीकरण पर दो हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार : सुक्खू Himgiri Samacharr 4/24/2025 7:38:07 AM आगे देखे.. पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शिमला में बाजार बंद Himgiri Samacharr 4/23/2025 11:07:14 PM आगे देखे.. पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट, सीमाओं पर सख्त निगरानी के निर्देश Himgiri Samacharr 4/23/2025 8:27:04 AM आगे देखे.. हिमाचल में छोटी प्लास्टिक बोतलों पर प्रतिबंध, वाहनों में कूड़ेदान लगाना अनिवार्य Himgiri Samacharr 4/23/2025 6:17:42 AM आगे देखे.. मुख्यमंत्री सुक्खू ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की Himgiri Samacharr 4/23/2025 12:06:48 AM आगे देखे.. शिमला : 600 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, बाप-बेटे की मौत, तीन की हालत नाजुक Himgiri Samacharr 4/22/2025 10:02:27 PM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address