शिमला में कार खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत Himgiri Samacharr Posted at: Nov 22, 2023 शिमला, 22 नवम्बर। जिला शिमला के ठियोग उपमण्डल में एक कार के खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई और दो अन्य घायल हैं। घायलों में मां व बेटा शामिल हैं और इन्हें आईजीएमसी रैफर किया गया है। हादसा मंगलवार शाम ठियोग की बासा पंचायत के खनेवली गांव के पास हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार (सीएच-03-3545) में चार लोग सवार थे। इनमें तीन एक ही परिवार के सदस्य थे। वे खनेवली से ठियोग की तरफ जा रहे थे कि खनेवली के समीप कार खाई में लुढ़क गई। मृतकों की पहचान अर्चना (28) पुत्री दिवाकर दत्त और अंकिता (34) पत्नी अशोक निवासी खनेवली ग्राम पंचायत बासा के तौर पर हुई है। कार को अशोक चला रहा था। कार में उसकी माँ शकुंतला भी सवार थी। हादसे में अशोक (34) और शकुंतला (55) घायल हुए हैं। जबकि अशोक की पत्नी अंकिता की मौत हुई। हादसे की शिकार हुई अर्चना ने बीच रास्ते में कार से लिफ्ट ली थी। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बुधवार को बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है और दो घायलों को आईजीएमसी रैफर किया गया है। इनकी हालत खतरे से बाहर है। घायलों में कार का चालक और उसकी मां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। RELATED NEWS शिमला जिला परिषद के नतीजे कांग्रेस के लिए निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत : रोहित ठाकुर Himgiri Samacharr 9/11/2026 6:37:30 AM आगे देखे.. हिमाचल लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर का कार्यकाल समाप्त, पद पर नए चेहरे की तैयारी Himgiri Samacharr 9/11/2026 6:35:05 AM आगे देखे.. हिमाचल में मानसून पड़ा धीमा, 17 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट नहीं Himgiri Samacharr 9/11/2026 6:33:19 AM आगे देखे.. एआई के ‘80 के दशक’ में पहुंचा हिमाचल का सियासी कुनबा, नेताओं ने साझा कीं रेट्रो तस्वीरें Himgiri Samacharr 9/11/2026 6:30:40 AM आगे देखे.. प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण योजना में शिमला को मिला बेस्ट परफॉर्मेंस का अवार्ड Himgiri Samacharr 9/7/2026 6:35:58 AM आगे देखे.. सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों का ड्रेस कोड और छात्रों की यूनिफॉर्म जल्द होगी तय: सुक्खू Himgiri Samacharr 9/7/2026 6:33:55 AM आगे देखे.. हिमाचल में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी भाजपा: बिंदल Himgiri Samacharr 9/7/2026 6:31:33 AM आगे देखे.. हिमाचल में 12 सितंबर तक बारिश के आसार, भूस्खलन से 78 सड़कें अवरुद्ध Himgiri Samacharr 9/6/2026 6:03:34 AM आगे देखे.. कालका-शिमला हेरिटेज रेललाइन को पर्यटन से जोड़ने की कवायद, रील और शॉर्ट वीडियो से होगा प्रचार Himgiri Samacharr 9/6/2026 5:56:48 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name *Email address